Famous Temple: असाध्य रोगों से मुक्ति और मानसिक शांति का केंद्र हैं भारत के ये 7 Temples, जानें इनका धार्मिक महत्व

Jul 16, 2026
Astro Panchang
भारत में मंदिरों को सिर्फ पूजा-पाठ का स्थान नहीं बल्कि आशा, मानसिक शांति और आध्यात्मिक शक्ति का केंद्र माना जाता है। अलग-अलग हिस्सों में कुछ खास मंदिर हैं। जो मानसिक तनाव, सेहत संबंधी समस्याओं, संतान प्राप्ति और रोग मुक्ति की लोक मान्यताओं से जुड़े हैं। लाखों की संख्या में भक्त इन मंदिरों में मानसिक बल, आशीर्वाद और आध्यात्मिक संतुलन प्राप्त करने के लिए जाते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको 7 ऐसे मंदिरों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पर भक्त आरोग्य और अच्छी सेहत की प्रार्थना करते हैं।
नैना देवी मंदिर
हिमाचल प्रदेश में स्थित नैना देवी मंदिर प्रमुख शक्तिपीठों में से एक है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, यहां पर मां सती की आंख गिरी थी। इस कारण इस स्थान को नैना देवी कहा जाता है। नैना देवी को ज्ञान, दृष्टि और दिव्य दर्शन की अधिष्ठात्री देवी माना जाता है।
यहां आने वाले भक्तों का मानना है कि आंखों से जुड़ी समस्याओं में देवी का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है। वहीं मानसिक स्पष्टता और निर्णय लेने की क्षमता बढ़ती है।
मेहंदीपुर बालाजी मंदिर
राजस्थान के दौसा जिले में स्थित यह मंदिर हनुमान जी के बाला जी रूप को समर्पित है। यह भारत के खास और चर्चित आध्यात्मिक केंद्रों में से एक है।