Astrology Tips: रोजाना पानी के ये आसान उपाय करेंगे आपकी हर समस्या का समाधान, दूर होगा बुरा वक्त

Oct 04, 2025
Astro Panchang
जल हमारे जीवन में बहुत महत्व रखता है। यह न सिर्फ हमारी प्यास को बुझाता है, बल्कि ज्योतिष और धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक भी जल से जुड़े कुछ आसान उपायों को करने से जीवन में चलने वाली कई तरह की परेशानियां दूर हो सकती हैं। यह उपाय बेहद सरल हैं और कोई भी इनको आसानी से कर सकता है। माना जाता है कि इन उपायों को करने से ग्रह दोष शांत होते हैं और घर में सुख-समृद्धि आती है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको पानी से जुड़े 5 ऐसे उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको करने से आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं और आपके बुरे समय को खत्म कर सकते हैं।
पानी के उपाय
हर सुबह स्नान के बाद सूर्य देव को जल जरूर अर्पित करना चाहिए। एक तांबे के लोटे में जल भरकर उसमें थोड़ा सा कुमकुम या फिर लाल फूल डालकर सूर्य देव को अर्घ्य देना चाहिए। इस उपाय को करने से पद-प्रतिष्ठा और मान-सम्मान में वृद्धि होती है। वहीं इस उपाय को करने से कुंडली में सूर्य मजबूत होता है। जिससे जातक को जीवन में तरक्की मिलती है।
जिन लोगों को बेचैनी या फिर मानसिक तनाव रहता है, उनको रात में चंद्र देव को अर्घ्य देना चाहिए। एक लोटे में सादा जल भरकर उसमें थोड़ा सा दूध मिला लें। फिर इससे चंद्रमा को अर्घ्य देना चाहिए। इस उपाय को करने से मन शांत रहता है और मानसिक समस्याओं से भी मुक्ति मिलती है।
घर की निगेविट एनर्जी को दूर करने के लिए यह प्रभावी उपाय है। सप्ताह में एक बार पानी में थोड़ा सा सेंधा नमक या समुद्री नमक मिलाकर घर में पोंछा लगाना चाहिए। ऐसा करने से घर में मौजूद निगेटिव एनर्जी खत्म होती है और घर का वातावरण शुद्ध होता है। यह उपाय घर की सुख-शांति और समृद्धि बनाए रखने में सहायता करता है।