Rudraksha Niyam: इन लोगों को भूलकर भी नहीं पहनना चाहिए रुद्राक्ष, वरना हो सकता है नुकसान

Mar 05, 2025
Astro Panchang
सनातन धर्म में रुद्राक्ष को बहुत पवित्र माना जाता है। रुद्राक्ष का संबंध भगवान शिव से माना जाता है। बताया जाता है कि भगवान शिव के आंसुओं से रुद्राक्ष की उत्पत्ति हुई है। धार्मिक मान्यता है कि रुद्राक्ष को धारण करने से व्यक्ति को अपने जीवन में अनगिनत लाभ देखने को मिलते हैं। लेकिन सभी लोगों को रुद्राक्ष धारण करने से बचना चाहिए। ऐसे में आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए बताने जा रहे हैं कि किन लोगों को रुद्राक्ष नहीं धारण करना चाहिए। वरना इसको पहनने से व्यक्ति को इसका विपरीत परिणाम मिल सकते हैं।
नुकसान हो सकता है
अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में ग्रहों की स्थिति ठीक नहीं है, तो ऐसे व्यक्ति को रुद्राक्ष धारण करने से पहले अच्छे ज्योतिष सलाह लेनी चाहिए। बिना ज्योतिष की सलाह के रुद्राक्ष धारण करने से आपको नुकसान हो सकता है।
भूलकर भी न करें ये गलती
बता दें कि रुद्राक्ष कई तरह के होते हैं, ऐसे में अगर आप गलत रुद्राक्ष धारण करते हैं, तो इससे आपको जीवन में नकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं। इसी के साथ ही कुछ सेहत संबंध परिस्थितिय़ों में भी रुद्राक्ष पहनने की मनाही होती है। रुद्राक्ष को धारण करने से शरीर में तेज ऊर्जा का प्रभाव होता है।