Famous Temple: इन देशों में भी हैं हनुमान जी के पदचिन्ह, जानें इससे जुड़े रोचक रहस्य

Dec 16, 2023
Astro Panchang
हिंदू धर्म में कई देवी-देवताओं की पूजा की जाती है। इन्हीं देवताओं में हनुमान जी हैं। जिन्हें भगवान श्रीराम का सबसे बड़ा भक्त माना जाता है। वहीं धर्म की रक्षा के लिए और अधर्म के नाश के लिए भगवान ने कई बार धरती पर जन्म लिया है। भगवान के प्राचीन उपस्थिति के भौतिक निशान पृथ्वी पर साफ देखे जा सकते हैं। आपको बता दें कि कई जगहों पर हनुमान जी के विशाल पैरों के निशान पाए गए हैं।
ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। जहां पर भगवान हनुमान के बड़े विशाल पैरों के निशान जमीन पर बने हुए हैं। मान्यता के अनुसार, इनमें से कुछ पदचिन्ह सैकड़ों-लाखों वर्ष पुराने हैं। रामायण में वर्णित भगवान राम और भगवान हनुमान के संबंध से सभी परिचित हैं। वहीं कुछ लोगों का मानना है कि धरती पर आज भी भगवान हमारे बीच हैं। तो आइए जानते हैं इन जगहों के बारे में...
श्रीलंका में हनुमान के पदचिह्न
श्रीलंका में पाए जाने वाले विशाल पैरों के निशान को भगवान हनुमान के पदचिन्ह माने जाते हैं। बताया जाता है कि जब भारत से श्रीलंका की ओर हनुमान चले, तो वह इसी स्थान पर उतरे थे। भगवान हनुमान के शरीर की शक्ति इतनी अधिक थी कि इस ठोस पत्थर में उनके पदचिन्ह दब गए।
मलेशिया के पेनांग में पदचिन्ह