Lord Buddha Statue: विश्व भर में फेमस है लद्दाख में मौजूद भगवान बुद्ध की मूर्ति, रोचक है इसकी कहानी

Jul 21, 2023
Astro Panchang
भारत की सबसे खूबसूरतों जगहों में लद्दाख का नाम भी शामिल है। यह देश की एक ऐसी जगह हैं, जहां पर हर महीने देशी और विदेशी पर्यटक लाखों की संख्या में पहुंचते हैं। लद्दाख अपनी खूबसूरती के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। इसके साथ ही यहां पर स्थित बौद्ध मठ और बौद्ध मूर्तियां भी दुनिया भर में फेमस है। यहां पर हर महीने सैलानी फुकताल मठ, हेमिस मठ और अलची मठ में घूमने के लिए पहुंचते हैं। यहां पर मौजूद कई बौद्ध मूर्तियां हमेशा चर्चा के केंद्र में रहती है।
बता दें कि लद्दाख की हसीन पहाड़ियों के बीच 30 फीट ऊंची भगवान बौद्ध की मूर्ति स्थित है। यह मूर्ति पूरी दुनिया में फेमस है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको यहां पर स्थित भगवान बौद्ध की 30 फीट ऊंची प्रतिमा से जुड़े कुछ दिलचस्प और रोचक फैक्ट्स के बारे में बताने जा रहे हैं।
यहां स्थित है 30 फीट ऊंची मूर्ति
श्रीनगर-लेह हाईवे पर फेमस और पवित्र बौद्ध मूर्ति स्थित है। श्रीनगर-लेह से कारगिल के बाद एक पर्यटक स्थल पड़ता है। पर्यटक स्थल से थोड़ी दूर पर हाइवे के किनारे एक सीधी चट्टान पर भगवान बौद्ध की 30 फीट ऊंची मूर्ति का निर्माण किया गया है।
मुल्बेक मठ का इतिहास