Tirupati के पास स्थित Srikalahasti Temple को क्यों कहा जाता है Vayu Lingam और दक्षिण कैलाश

Nov 18, 2026
Astro Panchang
भारत में वैसे तो भगवान शिव के कई मंदिर हैं। हमारे देश में 12 ज्योतिर्लिंग भी अपने आप में शिवभक्ति से पूर्ण हैं। इन ज्योतिर्लिंगों के दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। वहीं कुछ धार्मिक स्थान ऐसे भी हैं, जहां की कथा बेहद अद्भुत और अनोखी है और यह आज भी शिव भक्ति के लिए प्रसिद्ध हैं। हम एक ऐसे मंदिर की बात कर रहे हैं, जो शिव भक्त की अटूट भक्ति और आस्था को दिखाता है और इसका श्रद्धालुओं के बीच बेहद अनोखा और खास स्थान है।
इस मंदिर का नाम श्रीकालहस्ती मंदिर है, जोकि दक्षिण भारत में है। यह दक्षिण भारत के सबसे शक्तिशाली और पुराने शिव मंदिरों में से एक है। जोकि आंध्र प्रदेश के तिरुपति के पास स्वर्णमुखी नदी के किनारे है। इस मंदिर को दक्षिण कैलाश के नाम से भी जाना जाता है। इस शिव मंदिर की कहानी एक शिवभक्त की अटूट भक्ति को दिखाती है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको इस मंदिर के रहस्य और इससे जुड़ी रोचक कथाओं के बारे में बताने जा रहे हैं।
श्रीकालहस्ती मंदिर
इस मंदिर का नाम उन तीन भक्तों के नाम पर पड़ा है, जिन्होंने महादेव के प्रति अपनी अटूट भक्ति और श्रद्धा दिखाई और मोक्ष की प्राप्ति की। उन तीन भक्तों का नाम श्री जिसे धैर्य और समर्पण का प्रतीक माना जाता है। उसने शिवलिंग को बारिश और धूल से बचाने के लिए चारों ओर जाला बुना। दूसरा काल था, जिसने अपनी बुद्धिमानी से शिवलिंग के चारों ओर भेंट के तौर पर कीमती पत्थर रखे थे और तीसरे भक्त का नाम हस्ती है, जिसको विश्वास और शक्ति का प्रतीक माना जाता है।
धार्मिक मान्यता है कि यह हाथी शिवभक्ति में रोजाना शिवलिंग का जलाभिषेक करने के लिए अपनी सूढ़ में जल भरकर लाता था और उसी जल से शिवलिंग का जलाभिषेक करता था। जब हाथी शिवलिंग को पानी से साफ करता था, तो मकड़ी नियमित रूप से शिवलिंग की रक्षा के लिए फिर से जाला बुनती थी।
एक दिल हाथी ने जलाभिषेक करते हुए अंजाने में मकड़ी का जाला तोड़ दिया था, जिस कारण मकड़ी और हाथी में झगड़ा हो गया। इस झगड़े में सांप भी शामिल हो गया और इस संघर्ष में तीनों की जान चली गई। उनकी तीनों की सच्ची भक्ति से प्रसन्न होकर भगवान शिव प्रकट हुए और उनको मोक्ष प्रदान किया। उन तीनों भक्तों की भक्ति को देखते हुए उन तीनों के नाम पर इस मंदिर का नाम रखा गया।
भक्त कनप्पा के लिए फेमस है ये मंदिर
प्राचीन काल में कन्नप्पा नामक एक शिकारी जनजाति में हुआ था। उसको वेदों या रीति-रिवाजों का ज्ञान नहीं था। लेकिन उसका मन पवित्र था और मन में भगवान शिव के प्रति अटूट प्रेम था। एक दिन शिकार के दौरान उसने जंगल में शिवलिंग देखा और सरल तरीके से शिव की पूजा करनी शुरूकर दी। कनप्पा ने भोजन के रूप में भगवान शिव को ताजा मांस अर्पित किया और अभिषेक के लिए पने मुंह से नदी का पानी डाला। कनप्पा दिन रात एक रक्षक की तरह शिवलिंग की पूजा और देखभाल करता था।
भले ही कनप्पा की पूजा का तरीका अलग और अनोखा था, लेकिन महादेव ने उसकी पूजा को स्वीकार किया, क्योंकि वह पूरी तरह से ईमानदार था। एक दिन कनप्पा ने देखा कि शिवलिंग की एक आंख से खून निकल रहा था। उसने बिना किसी हिचकिचाहट के अपनी एक आंख निकालकर खून बहना रोकने के लिए शिवलिंग पर रख दिया। फिर कनप्पा ने दूसरी आंख निकालकर शिवलिंग को अर्पित कर दी। कनप्पा की अटूट भक्ति को देखकर महादेव स्वयं प्रकट हुए और उसको मोक्ष का आशीर्वाद दिया। साथ ही यह भी वरदान दिया कि उसका स्थान शिवभक्तों में हमेशा सर्वोपरि रहेगा।
वायु लिंगम और दक्षिण का कैलाश
श्री कालहस्ती 'पंच भूत स्थलों' में से एक है, जोकि वायु तत्व का प्रतीक माना जाता है। बताया जाता है कि एक बार भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए वायु देव ने यहां पर वर्षों तक कठोर तपस्या की थी। भगवान शिव ने वायु देव की भक्ति से प्रसन्न होकर उन्हें आशीर्वाद दिया था, 'तुम हमेशा के लिए इस पवित्र लिंग में हवा के रूप में विराजमान रहोगे। मेरे भक्त यहां ली जाने वाली हर साँस में तुम्हारी उपस्थिति महसूस करेंगे।' जिसके बाद से यह वायु लिंगम के रूप में जाना जाता है। इसको दक्षिण कैलाशम के नाम से भी जाना जाता है। जहां पर भगवान भोलेनाथ स्वयं विद्यमान हैं।
राहु और केतु की पूजा के लिए फेमस
इस मंदिर से जुड़ी एक और कथा प्रचलित है। बताया जाता है कि उनकी तपस्या से प्रसन्न होकर महादेव ने उनको यह आशीर्वाद दिया था कि जो भी जातक इस मंदिर में राहु-केतु दोषों को दूर करने के लिए पूजा करेगा, उनके सभी कष्ट दूर होंगे। उसी दौर से इस मंदिर के राहु-केतु दोष निवारण मंदिर के नाम से जाना जाता है।
वास्तव में यह दक्षिण भारत का अद्भुत मंदिर है, ऐसे में आप भी इस मंदिर में भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए आ सकते हैं।