Panchmukhi Hanuman: क्या घर में रखनी चाहिए पंचमुखी हनुमान की मूर्ति, जानिए क्या हैं नियम

Mar 24, 2025
Astro Panchang
हिंदू धर्म में पंचमुखी हनुमान को साहस, शक्ति और नकारात्मक ऊर्जा से रक्षा का प्रतीक माना जाता है। हनुमान जी के पांच मुखों वाली मूर्ति विशेष रूप से पूजनीय होती है। हनुमान जी के पांच मुख अलग-अलग देवताओं के रूप को प्रदर्शित करते हैं। लेकिन बहुत से लोग घरों में भी पंचमुखी हनुमान जी की मूर्ति या तस्वीर रखते हैं। ऐसे में कई लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि क्या इसे घर में रखना सही है। हनुमान जी के पांच मुख उत्तर दिशा में वराह मुख, दक्षिण दिशा में नरसिंह, पश्चिम में गरुड़, आकाश की तरफ हयग्रीव मुख और पूर्व दिशा हनुमान जी का प्रतिनिधित्व करते हैं।
कहा जाता है कि अगर पंचमुखी हनुमान जी की पूजा उचित तरीके व सम्मान से नहीं की जाए, तो इसको भूलकर भी घर के मंदिर में नहीं रखना चाहिए। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक पंचमुखी हनुमान जी की तस्वीर या मूर्ति घर में रखने के विशेष नियम बताए गए हैं। दरअसल, पंचमुखी हनुमान जी का स्वरूप अधिक ऊर्जा और शक्ति का प्रतीक है। जो घर के सामान्य वातावरण के लिए अनुकूल नहीं होता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए बताने जा रहे हैं कि घर में पंचमुखी हनुमान जी की मूर्ति या तस्वीर क्यों नहीं रखनी चाहिए।
घर में क्यों नहीं रखनी चाहिए पंचमुखी हनुमान जी की तस्वीर
हनुमान जी का पंचमुखी स्वरूप उग्रता और सुरक्षा का प्रतीक माना जाता है। इसको घर में रखने से घर का माहौल अशांत और उग्र हो सकता है। खासकर यदि पंचमुखी हनुमान जी की विधि-विधान से पूजा न की जाए। पंचमुखी हनुमान जी की पूजा करना आसान नहीं होता है, इनकी पूजा के कुछ विशेष नियम होते हैं। ऐसे में सब लोग इन नियमों का सभी लोग पालन नहीं कर पाते हैं। अगर पंचमुखी हनुमान जी की पूजा में कोई त्रुटि होती है, तो इससे जीवन में नकारात्मकता बढ़ सकती है।
पंचमुखी हनुमान जी की मूर्ति के लिए विशेष स्थान