August Vrat Tyohar 2025: यहां देखें अगस्त महीने आने वाले बड़े त्योहारों की तिथि और शुभ मुहूर्त

Aug 02, 2025
Astro Panchang
हर साल की तरह इस बार भी अगस्त का महीना धार्मिक दृष्टिकोण से बेहद खास रहने वाला है। अगस्त का महीना परंपरा, आस्था और भक्ति से जुड़ी तमाम शुभ तिथियों को अपने साथ लेकर आता है। विशेष तौर भगवान शिव, भगवान श्रीकष्ण और श्रीगणेश से जुड़े पर्व जैसे सावन के सोमवार, रक्षाबंधन, गणेश चतुर्थी, राधा अष्टमी और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी जैसे पर्व लोगों को इस महीने भक्तिभाव से सराबोर कर देते हैं।
बता दें कि साल 2025 में अगस्त का महीना अधिक विशेष हो गया है। क्योंकि इस महीने कई बड़े व्रत-त्योहार एक-दूसरे के समीप आ रहे हैं। ऐसे में यह जरूरी हो जाता है कि आप सभी महत्वपूर्ण पर्वों की तिथियों की जानकारी हो। जिससे कि आप पूरे विधि-विधान से पूजा और व्रत की तैयारियां कर सकें। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको अगस्त 2025 में पड़ने वाले प्रमुख व्रत और त्योहारों की पूरी लिस्ट के बारे में बताने जा रहे हैं।
अगस्त 2025 के तीज-त्योहार की लिस्ट
1 अगस्त 2025 दुर्गाष्टमी
4 अगस्त 2025 सावन का आखिरी सोमवार
5 अगस्त 2025 पुत्रदा एकादशी
6 अगस्त 2025 प्रदोष व्रत