Sanivar Vrat Udyapan: बिना दान और उद्यापन के पूरा नहीं होता शनिवार का व्रत, जानिए क्या है सही विधि

Aug 31, 2023
Astro Panchang
हिंदू धर्म में शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित होता है। शनिवार व्रत रखने की विधि जितनी जरूरी होती है। उतनी ही जरूरी शनिवार व्रत उद्यापन की विधि होती है। मान्यता के अनुसार, शनिवार का व्रत रखने के बाद कुछ नियमों का पालन अवश्य ही करना चाहिए। तभी व्रत को पूरा माना जाता है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको शनिवार व्रत उद्यापन की विधि के बारे में बताने जा रहे हैं। साथ ही इस दिन कौन सी चीजों का दान करना चाहिए।
शनिवार व्रत उद्यापन की विधि
बता दें कि सबसे पहले 17, 27, 37, 57 शनिवार व्रत रखने के बाद उद्यापन करना चाहिए।
यदि आपने व्रत का संकल्प कर लिया है तो उतने व्रत रहने के बाद उद्यापन करना चाहिए।
शनिवार के दिन सुबह सूर्योदय से पहले पानी में काले तिल या गंगाजल मिलाकर स्नान करें।
इसके बाद शनिदेव के मंत्र 'ॐ प्राम प्रीम प्रौम सः शनैश्चराय नमः' मंत्र का जाप करें।
शनिदवे के निम्मित काले या नीले वस्त्र दान कर शनि चालीसा का पाठ करें।