Janmashtami 2025: जन्माष्टमी पर घर की नकारात्मकता हटाएं, लड्डू गोपाल लाएंगे सुख-समृद्धि

Janmashtami 2025: जन्माष्टमी पर घर की नकारात्मकता हटाएं, लड्डू गोपाल लाएंगे सुख-समृद्धि

हर साल भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाता है। इस दिन को भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में धूमधाम से मनाते हैं। खासतौर पर इस दिन भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप यानी की लड्डू गोपाल की पूजा-अर्चना की जाती है। जन्माष्टमी के पर्व से पहले हर कोई अपने घर की साफ-सफाई करता है। लेकिन अगर आप जन्माष्टमी के पर्व से पहले घर से इन चीजों को बाहर कर देते हैं, तो आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होगा। साथ ही आपके और परिवार के ऊपर लड्डू गोपाल की कृपा बनी रहेगी।


जन्माष्टमी पर्व

हिंदू पंचांग के मुताबिक भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि की शुरूआत 15 अगस्त की रात 08:19 मिनट पर हो रही है। वहीं अगले दिन यानी की 16 अगस्त की शाम को 06:04 मिनट पर इस तिथि की समाप्ति होगी। ऐसे में जन्माष्टमी का व्रत 15 अगस्त को किया जाएगा और व्रत का पारण अगले दिन यानी की 16 अगस्त 2025 को किया जाएगा।


बाहर करें ये चीजें

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से पहले घर की टूटी हुई मूर्तियां, चित्र और पुरानी और अनुपयोगी वस्तुएं, खासकर खराब पड़ी घड़ी को भी घर से बाहर निकाल देना चाहिए। इन चीजों के घर में रहने से नकारात्मकता और अशुद्धता बढ़ती है। आप खंडित देवी-देवताओं की मूर्ति के बहते जल में प्रवाहित कर सकते हैं।


बढ़ सकती है निगेटिविटी

घर में कभी भी जंग लगी चीजों को नहीं रखना चाहिए। अगर आपके घर में लोहे का बेकार सामान पड़ा है, जिसमें जंग लगी हो। उसको भी घर से बाहर रख देना चाहिए। जन्माष्टमी के शुभ अवसर से पहले इन चीजों को घर से बाहर कर देना चाहिए। इससे भी लड्डू गोपाल की कृपा आपके ऊपर बनी रहेगी।


इन बातों का रखें ध्यान

घर को साफ-सुथरा रखें, क्योंकि जिस घर में साफ-सफाई का खास ख्याल रखा जाता है। वहां पर सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। साथ ही स्वच्छ स्थान पर मां लक्ष्मी का वास होता है। इसलिए घर की पवित्रता को बढ़ाने के लिए जन्माष्टमी से पहले अपने घर की अच्छे से साफ-सफाई करें और तुलसी का पौधा व मोरपंख आदि रखें।
शेयर करें: