Durga Saptashati Paath: दुर्गा सप्तशती का पाठ करते समय इन नियमों का जरूर करें पालन, मां दुर्गा की बरसेगी कृपा

Oct 03, 2024
Astro Panchang
आदिशक्ति की आराधना का महापर्व शुरू हो चुका है। नवरात्रि पर दुर्गा पूजन दौरान दुर्गा सप्तशती का पाठ करने का महत्व है। बता दें कि यह हिंदू धर्म का सर्वमान्य ग्रंथ है। इसमें मां भगवती के कृपा के सुदंर और गूढ़ साधन के रहस्य भरे हैं। दुर्गा सप्तशती एक ऐसा प्रसाद है कि जिसे प्राणी के ग्रहण करने से धन्य हो जाता है। दुर्गा सप्तशती का पाठ करते समय कई नियमों का पालन करना जरूरी होता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको दुर्गा सप्तशती का पाठ करने के लाभ के बारे में बताने जा रहे हैं।
दुर्गासप्तशी का वर्णन
मार्कण्डेय पुराण में मां भगवती के अलग-अलग रूपों का वर्णन मिलता है। इस पाठ को नवचंडी, शतचंडी और चंडीपाठ भी कहा जाता है। अगर कोई व्यक्ति मानसिक, पारिवारिक और असाध्य रोग से पीड़ित है, तो दुर्गा सप्तशती का पाठ लाभकारी होता है। इस पाठ को करने से परिवार में बनी नकारात्मक शक्ति और ऊपरी बाधा का अंत होता है। दुर्गा सप्तशती का पाठ करने से हर तरह की परेशानी का अंत होता है। देवी भगवती पुराण में इस बात का वर्णन मिलता है कि ऐश्वर्यकामी राजा सुरथ ने अपने अखंड साम्राज्य को प्राप्त किया था। हालांकि इसका पाठ करने के दौरान व्यक्ति को कई तरह के नियमों का पालन करना पड़ता है।
ऐसे करें दुर्गा सप्तशी का पाठ
दुर्गासप्तशती का पाठ करने वाले जातक को अपना मन एकाग्र रखना होता है। रोजाना पाठ करने वाले जातक को शुद्ध भोजन करना चाहिए और लाल वस्त्र पहननें चाहिए। वहीं ललाट पर भस्म या लाल चंदन लगाएं और एक समय भोजन करें। यदि हो सके तो फलाहार करें।