धन का अभाव समाप्त हो जाता है रमा एकादशी व्रत करने से

Oct 23, 2019
Astro Panchang
कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष में आने वाली एकादशी को रमा एकादशी कहा जाता है। दीवाली से कुछ दिन पहले आने के कारण यह एकादशी बहुत खास होती है। तो आइए हम आपको रमा एकादशी की महिमा के विषय में अवगत कराते हैं।
जानें रमा एकादशी के बारे में
कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की एकादशी को मनाए जाने वाली एकादशी रमा एकादशी कहा जाता है। भगवना विष्णु की पत्नी लक्ष्मी का एक नाम रमा भी है इसलिए इस एकादशी को रमा एकादशी कहा जाता है। इस साल यह एकादशी 24 अक्टूबर को पड़ रही है। इस दिन विष्णु के पूर्णावतार केशव रूप की भी अर्चना की जाती है। इस व्रत को करने से जीवन में कभी भी धन का अभाव नहीं होता है।
इसे भी पढ़ें: शरद पूर्णिमा का व्रत करने से पूरी होती हैं सभी मनोकामनाएं
रमा एकादशी व्रत से जुड़ी कथा
रमा एकादशी के विषय में एक कथा प्रचलित है। कथा के अनुसार मुचुकुंद नाम का एक राजा था वह विष्णु का अनन्य भक्त था। उसकी बेटी का जन्म चंद्रभागा था। विवाह योग्य होने पर उसके पिता ने पुत्री का विवाह चंद्रसेन के बेटे सोभन से कर दिया। सोभन शारीरिक रूप से कमजोर था। चंद्रभागा एकादशी में विश्वास रखती थी और वह एकादशी का व्रत अवश्य करती थी। एक बार सोभन ने एकादशी का व्रत किया तथा भूख-प्यास के कारण उसकी मृत्यु हो गयी। चंद्रभागा ने उसके शरीर को जल में प्रभावित कर दिया और उसके बाद रमा एकादशी का व्रत करने लगी। व्रत के प्रभाव से सोभन को नदी से बाहर निकाल लिया गया और वह जीवित हो उठा। उसके बाद मंदराचल पर्वत पर मौजूद एक राज्य का राजा बन गया। इसी बीच मुचुकुंद नगर का एक ब्राह्मण सोभन से मिला। सोभन ने बताया कि इस राज्य के अस्थिर होने कारण वह बाहर जाकर अपनी पत्नी से नहीं मिल सकता है। इस पर चंद्रभागा ने एकादशी व्रत केदौरान प्रार्थना की और विष्णु की कृपा से दिव्य शरीर धारण अपने पति के राज्य में पहुंच गयी। वहां पहुंच कर जैसे ही चंद्रभागा पति के साथ सिंहासन पर बैठी नगर स्थिर हो गया। इस तर रमा एकादशी व्रत के प्रभाव उनका जीवन सुखमय हो गया।