Hindu Mythology: मन की गति से चलता था पुष्पक विमान, जानिए रावण को कैसे मिला यह विमान

Jul 19, 2023
Astro Panchang
भगवान श्रीराम पर लिखी गई रामायण के बारे में तो हर कोई जानता है। वहीं रामायण में रावण के पास पुष्पक विमान होने का जिक्र भी किया गया है। बता दें कि रावण ने इसी पुष्पक विमान से माता सीता का हरण किया था और उन्हें लंका लेकर गया था। वहीं जब भगवान श्रीराम ने रावण का वध कर दिया था तो रावण के भाई विभीषण को लंकापति बनाया गया था। जिसके बाद विभीषण ने इसी पुष्पक विमान से श्रीराम, लक्ष्मण, मां सीता और हनुमान जी को अयोध्या वापस भेजा था।
हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'आदिपुरुष' में लंकापति रावण के पुष्पक विमान को चमगादड़ जैसा दिखाया गया। जिसके बाद इस पर सवाल उठाए जाने लगे कि रावण का पुष्पक विमान असल में कैसा दिखता था और यह रावण को कहां से मिला था। साथ ही इस विमान की खासियत क्या थी। बता दें कि इन सब के बारे में पौराणिक कथाओं में काफी कुछ बताया गया है। आइए जानते हैं इन अनसुनी कहानी के बारे में...
इस विमान की खासियत
रावण का पुष्पक विमान मन की गति से चलता था। वहीं कथाओं में विमान की आकृति की मोर की तरह बताई गई है। जिसमें साऱी सुविधाएं होती थीं। यह विमान छोटा या बड़ा भी किया जा सकता था। वहीं पुष्पक विमान सोने का बना था। कथाओं के अनुसार, पुष्पक विमान को कुछ खास मंत्रों से चलाया जा सकता था। पौराणिक कथाओं में बताया गया है कि लंकापति रावण जिस भी स्थान पर जाने की सोचता था, यह विमान रावण को उस स्थान पर पलभर में पहुंचा देता था। वहीं रामायण के श्लोकों में भी इस बात का उल्लेख किया गया है कि पुष्पक विमान बड़े तपस्वियों को भी प्राप्त हो सकता था।
कहां से मिला था पुष्पक विमान