Gujarat के Palitana में Shatrunjaya पर्वत पर हैं 900 मंदिर, सूर्यास्त के बाद रुकने पर है रोक

Gujarat के Palitana में Shatrunjaya पर्वत पर हैं 900 मंदिर, सूर्यास्त के बाद रुकने पर है रोक

भारत को मंदिरों का देश कहा जाता है। भारत में कई प्राचीन और प्रसिद्ध मंदिर हैं, जोकि बेहद प्राचीन होने के साथ अपने आप में तमाम रहस्यों को समेटे हुए हैं। बता दें कि भारत में एक ऐसा पर्वत है, जहां पर 1-2 नहीं बल्कि पूरे 900 मंदिर स्थित है। इस कारण यह पर्वत कई मायनों में बेहद खास होता है। वहीं इन मंदिरों के दर्शन के लिए दूर-दूर से भक्त यहां पर दर्शन के लिए आते हैं। यहां पर हर साल कार्तिक माह की पूर्णिमा तिथि को भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिलती है। लेकिन इस पहाड़ी पर सूर्यास्त के बाद जाने की मनाही है। माना जाता है कि सूर्यास्त के बाद देवता इस पवित्र पहाड़ी पर विश्राम के लिए आते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको इस पवित्र पहाड़ी और यहां पर बने मंदिरों के बारे में बताने जा रहे हैं।

इस पर्वत पर स्थित है 900 मंदिर

गुजरात के भावनगर से करीब 51 किमी दूर दक्षिण-पश्चिम में हलचल और धूल भरा शहर पालीताना स्थित है। इसको शत्रुंजय पहाड़ी की पहाड़ियों पर बसे अनोखे मंदिर का शहर कहा जाता है। पहाड़ी की चोटी पर स्थित मंदिर में जैन धर्म के पहले तीर्थकर ऋषभ देव ने अपना पहला उपदेश देकर पवित्र किया था। बता दें कि मंदिर तक की चढ़ाई काफी ज्यादा कठिन है।

शत्रुंजय पर्वत जैन धर्म के अत्यंत पवित्र तीर्थस्थलों में से एक है। यह एक अद्भुत पहाड़ी है, जहां पर 900 साल से भी अधिक पुराना मंदिर है। कहा जाता है कि जैन धर्म के संस्थापक आदिनाथ, जिनको ऋषभ देव के नाम से भी जाना जाता है, उन्होंने पहाड़ी के शिखर पर रायन पेड़ के नीचे गहरी तपस्या की थी। यह मंदिर कई समूहों में बंटा है और मंदिर तक पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को करीब 3750 से अधिक सीढ़ियां चढ़नी पड़ती है।

मुस्लिम संत की मजार

हर साल कार्तिक माह की पूर्णिमा के मौके पर बड़ी संख्या में लोग शत्रुंज्य पहाड़ियों पर दर्शन के लिए पहुंचते हैं। धार्मिक मान्यता है कि जैन धर्म के संस्थापक आदिनाथ ने पर्वत के शिखऱ पर एक पेड़ के नीचे कठिन तपस्या की थी। यहां पर भगवान आदिनाथ का मंदिर भी है और यहां पर मुस्लिम संत अंगार पीर की मजार भी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शंत्रुजय पर्वत की मुगलों से रक्षा के लिए मुस्लिम लोग यहां आकर मत्था टेकते हैं।

शाम होने के बाद कोई नहीं रुकता

इस मंदिर की खासियत यह है कि सूर्यास्त के बाद पहाड़ियों पर किसी के रुकने की अनुमति नहीं है। सूर्यास्त होने के बाद मंदिर के पुजारी और तीर्थयात्री हर कोई नीचे आ जाता है। पूरी पहाड़ी रात के गहरे साये में गहरे सन्नाटे में डूब जाती है और सूर्योदय के साथ पहाड़ी फिर से जीवित हो उठती है।

यहां का हर मंदिर न किसी तीर्थकर और न ही आध्यात्मिक गुरु को समर्पित है। बल्कि इसको देवताओं का निवास स्थान माना जाता है। माना जाता है कि सूर्यास्त के बाद देवता यहां पर विश्राम के लिए आते हैं। इस कारण रात में इस पहाड़ी पर रुकने की मनाही है।

शेयर करें: