Famous Devi temple in Delhi: दिल्ली जाने का बना रहे प्लान तो जरूर करें गुफा वाले मंदिर के दर्शन, वैष्णों देवी आने का होगा अनुभव

Jun 17, 2025
Astro Panchang
दिल्ली में कई फेमस और प्राचीन मंदिर है। जिनको लेकर भक्तों में काफी आस्था और मान्यताएं हैं। दिल्ली में कालकाजी मंदिर और छतरपुर मंदिर के अलावा अन्य कई मंदिर हैं। दिल्ली के प्रीत विहार स्थित गुफा वाला मंदिर है। जहां पर मां वैष्णों देवी गुफा की तर्ज पर मंदिर की गुफा बनाई गई है। इसकी लंबाई 140 फीट है। ऐसे में इस गुफा से होकर माता के पिंडी दर्शन करने वाले भक्तों को वैष्णों देवी की गुफा का अनुभव होता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको दिल्ली के प्रीत विहार स्थित गुफा वाले मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं।
प्रीत विहार गुफा मंदिर की खासियत
इस मंदिर का नाम गुफा मंदिर रखा गया है। क्योंकि इस मंदिर के रास्ते गुफानुमा है। इस गुफा की लंबाई 140 फीट है। इस मंदिर में आपको मां के दर्शन पिंडी रूप में होता है। इस मंदिर में आने के बाद आपको वैष्णों देवी मंदिर का एहसास होगा।
इस मंदिर में वैष्णों देवी मंदिर की तरह भैरव बाबा के भी दर्शन होंगे। इस मंदिर का निर्माण साल 1987 में हुआ था। आसपास के लोगों के आपसी सहयोग से यह मंदिर बनकर तैयार हुआ है।
प्रीत विहार गुफा मंदिर दिल्ली के प्रसिद्ध माता मंदिरों में से एक हैं। इस मंदिर में साल 1997 से लगातार अखंड ज्योति जल रही है। बताया जाता है कि इस मंदिर की जोत ज्वाला देवी मंदिर से लाई गई ज्योत से प्रज्वलित की गई थी। तब से अब तक यहां पर अखंड ज्योति जल रही है।