Sita Navami Ke Upay: एक उपाय से मिलेंगे कई Blessings, सुखी दांपत्य के साथ होगी धन की वर्षा

Apr 24, 2026
Astro Panchang
हर साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को सीता नवमी का पर्व मनाया जाता है। इस दिन मां सीता की विशेष पूजा और व्रत रखने का महत्व होता है। बता दें कि इस बार 25 अप्रैल 2026 को सीता नवमी का पर्व मनाया जाएगा। ज्योतिष शास्त्र में भी कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताया गया है, जिनको सीता नवमी के दिन करने से व्यक्ति के जीवन में सुख-शांति और समृद्धि आती है। इस दिन किए गए उपायों से दांपत्य जीवन सुखमय होता है और श्रीराम और मां सीता की कृपा प्राप्त होती है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको सीता नवमी के कुछ विशेष उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं।
जानकी स्त्रोत का पाठ
सीता नवमी के दिन पूजा के समय शांत और श्रद्धापूर्वक जानकी स्त्रोत का पाठ करना चाहिए। इस दिन जानकी स्त्रोत का पाठ करना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से जातक को मां सीता की कृपा प्राप्त होती है। वहीं जीवन के कष्टों से भी निजात मिलता है। इस दिन जानकी स्त्रोत का पाठ करने से व्यक्ति की मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
पीले वस्त्र पहनें
सीता नवमी के सुबह जल्दी स्नान आदि करने के बाद पीले रंग के कपड़े पहनें। ऐसा शुभ माना जाता है। वहीं श्रीराम और मां सीता को भी पीले रंग के वस्त्र अर्पित करें और पीले फूल चढ़ाएं। इस उपाय को करने से जीवन में धन की कमी नहीं होती है और आर्थिक स्थिति में भी सुधार होता है।
पूजा के समय करें ये उपाय
वैवाहिक जीवन को खुशहाल बनाने के लिए इस दिन मां सीता और श्रीराम की एक साथ पूजा करनी चाहिए। इस दौरान मां सीता के माथे पर सात बार सिंदूर अर्पित करें। फिर वहीं सिंदूर अपने माथे पर भी लगाएं। इस उपाय को करने से वैवाहिक जीवन में आने वाली समस्याओं का अंत होता है। वहीं जीवनसाथी के साथ भी रिश्ता मजबूत होता है।