Utpanna Ekadashi 2023: गृहस्थ और वैष्णव जन किस दिन रखेंगे उत्पन्ना एकादशी का व्रत, जानिए पारण समय और पूजा विधि

Dec 08, 2023
Astro Panchang
हर साल मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को उत्पन्ना एकादशी का व्रत रखा जाता है। इस दिन भगवान श्रीहरि विष्णु और देवी एकादशी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। पौराणिक कथा के मुताबिक उत्पन्ना एकादशी के दिन देवी एकादशी की उत्पत्ति हुई थी। इसी कारण इसे उत्पन्ना एकादशी कहा जाता है। मान्यता के मुताबिक जो भी व्यक्ति उत्पन्ना एकादशी की व्रत करते हैं, उसके सभी पाप कट जाते हैं और उसको पुण्यफल की प्राप्ति होती है। इस बार दो दिन उत्पन्ना एकादशी का व्रत किया जा रहा है। तो आइए जानते हैं उत्पन्ना एकादशी व्रत कब है।
उत्पन्ना एकादशी 2023
वैदिक पंचांग के मुताबिक आज यानी की 08 दिसंबर 2023 को सुबह 05:06 मिनट से मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि की शुरूआत हुई है। एकादशी तिथि अगले दिन 9 दिसंबर को सुबह 06:31 मिनट तक है। उदयातिथि के आधार पर 08 दिसंबर को उत्पन्ना एकादशी का व्रत रखा जा रहा है। बता दें कि 08 दिसंबर को गृहस्थ लोग उत्पन्ना एकादसी का व्रत कर विधि-विद्रान से पूजा करेंगे, तो वहीं 09 दिसंबर को वैष्णव जन के लोग उत्पन्ना एकादशी का व्रत करेंगे।
गृहस्थों के लिए उत्पन्ना एकादशी 2023
बता दें कि आज यानी की 08 दिसंबर को गृहस्थ लोग उत्पन्ना एकादशी का व्रत कर रहे हैं। 08 दिसंबर को सौभाग्य और शोभन योग का निर्माण होने के साथ हस्त व चित्रा नक्षत्र बन रहा है। सुबह से लेकर रात के 12:00 बजे तक सौभाग्य योग है। उसके बाद शोभन योग लग जाएगा।