अयोध्या ही नहीं देशभर में फेमस हैं श्रीराम के ये मंदिर, दर्शन के लिए दूर-दूर से पहुंचते हैं भक्त

Mar 14, 2023
Astro Panchang
भगवान विष्णु का अवतार माने जाने वाले श्री राम को लोग अपना आराध्य मानकर पूजते हैं। मान्यता के मुताबिक श्रीराम का जन्म उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में हुआ था। वहीं श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या में उनका विशाल और भव्य मंदिर भी बन रहा है। मंदिर का कार्य पूरा होने के बाद रामलला की वहां पर स्थापना की जाएगी। श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या में मंदिर के दर्शन करने दूर-दूर से लोग आते हैं। वहीं अयोध्या के श्रीराम मंदिर के बारे लगभर सभी लोगों को पता है। लेकिन क्या आप जानते हैं इस स्थान के अलावा भी देश में श्रीराम के कई ऐसे फेमस मंदिर हैं। जहां पर लोग दूर-दूर से दर्शन के लिए पहुंचते हैं। आइए जानते हैं इन मंदिरों के बारे में...
केरल का त्रिप्रायर मंदिर
केरल के त्रिशूर जिले में स्थित त्रिप्रायर मंदिर लोगों के बीच काफी फेमस है। मान्यता के अनुसार, इस मंदिर में भगवान श्री कृष्ण ने श्रीराम की मूर्ति को स्थापित किया था। वहीं इस मंदिर को केरल के चेट्टुवा क्षेत्र के एक मछुआरे ने स्थापित किया था। इसके बाद यहां के शासक वक्कायिल कैमल ने इस मूर्ति को त्रिप्रायर में स्थापित किया था। कहा जाता है कि यहां पर आने वाले श्रद्धालुओं को बुरी आत्माओं से मुक्ति मिलती है।
नासिक का कालाराम मंदिर
महाराष्ट्र के नासिक के पंचवटी में स्थितकालाराम मंदिर से लोगों की काफी गहरी आस्था जुड़ी है। यहां पर भगवान श्रीराम की 2 फीट लंबी प्रतिमा है। बता दें कि यह प्रतिमा काले रंग की है। कहा जाता है कि वनवास के दौरान श्रीराम अपने भाई लक्ष्म और माता सीता के साथ पंचवटी में रुके थे। इस मंदिर का निर्माण सरदार रंगारू ओढेकर ने किया था। कहा जाता है कि सरदार रंगारू ओढेकर को सपना आया था कि गोदावरी नदीं में भगवान श्रीराम की एक काली मूर्ति है। फिर उन्होंने इस मूर्ति को निकलवार मंदिर में स्थापित की।