Kedarnath Temple: वैशाख का महीना माना जाता है सबसे श्रेष्ठ, जानिए इसी माह क्यों खुलते हैं केदारनाथ के कपाट

May 02, 2024
Astro Panchang
आगामी 10 मई से केदारनाथ यात्रा शुरू होने वाली है। हर साल वैशाख माह में ही केदारनाथ यात्रा की शुरूआत होती है। वैशाख महीने में इस मंदिर के कपाट खोले जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हर बार केदारनाथ के कपाट वैशाख महीने में ही क्यों खुलते हैं। ऐसे में अगर आप इस बात से अंजान हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि केदारनाथ धाम के कपाट वैशाख माह में क्यों खुलते हैं और इसका क्या महत्व है।
केदारनाथ यात्रा
हिंदू धर्म शास्त्रों के मुताबिक वैशाख महीने का काफी महत्व माना जाता है। असल में यह महीना हिंदू वर्ष का दूसरा महीना है। इस महीने में सभी देवी-देवताओं ने अवतरण लिया है। बता दें कि भगवान श्रीहरि विष्णु से लेकर भगवान शिव ने इसी महीने में कई अवतार लिए।
बताया जाता है कि जब सृष्टि का जब सृजन नहीं हुआ था। तब भगवान श्रीहरि विष्णु-मां लक्ष्मी और भगवान शंकर-मां पार्वती की पूजा के लिए अन्य देवता वैकुंठ और कैलाश पर जाकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते थे।
वहीं सृष्टि की रचना के बाद एक-एक घटना से एक-एक मंदिर का निर्माण होता चला गया। कहा जाता है कि तब भी प्राचीन काल में स्वर्ग से आकर देवी-देवता ही मंदिर के कपाट खोला करते थे और विधि-विधान से पूजा करते थे।