Durga Ashtami 2025: सावन दुर्गाष्टमी पर बन रहे कई मंगलकारी योग, मां दुर्गा की पूजा से बनेंगे सभी बिगड़े हुए काम

Aug 01, 2025
Astro Panchang
आज यानी की 01 अगस्त 2025 को सावन माह की दुर्गा अष्टमी है। हर महीने की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को यह पर्व मनाया जाता है। इस दिन जगत जननी मां दुर्गा देवी की भक्ति भाव से पूजा-अर्चना की जाती है। साथ ही मनचाहा वर पाने के लिए अष्टमी का व्रत भी किया जाता है। दुर्गा अष्टमी का व्रत करने से जातक पर मां दुर्गा की कृपा बनी रहती है। इस बार यानी की सावन दुर्गाष्टमी के मौके पर कई शुभ योग और मंगलकारी संयोग भी बन रहे हैं।
ऐसे में इन शुभ योग में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करने से जातक की हर मनोकामना पूरी होगी। वहीं इससे जातक के जीवन में सुख-समृद्धि और खुशियों का भी आगमन होगा। माना जाता है कि मां दुर्गा अपने भक्तों के सभी दुखों को हर लेती हैं। तो आइए जानते हैं सावन दुर्गाष्टमी के मौके पर शुभ मुहूर्त और योग के बारे में...
शुभ मुहूर्त
01 अगस्त की सुबह 04:58 मिनट पर सावन माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि शुरू होगी। वहीं अगले दिन यानी की 02 अगस्त की सुबह 07:23 मिनट पर इस तिथि की समाप्ति होगी। मां दुर्गा की पूजा निशाकाल में की जाती है। ऐसे में दुर्गाष्टमी 01 अगस्त 2025 को मनाई जा रही है।
पंचांग
सूर्योदय - सुबह 05:43 मिनट पर
सूर्यास्त - शाम 07:12 मिनट पर