Shani Dev And Shiv Story: कैलाश छोड़ने के बाद भी शनि के प्रकोप से नहीं बच पाए थे महादेव, जानिए ये घटना

Oct 26, 2024
Astro Panchang
हिंदू धर्म में शनिदेव को न्याय का देवता माना जाता है। बताया जाता है कि जो भी व्यक्ति गरीब, मजदूरों, पशु-पक्षियों और वंचितों पर अत्याचार करता है, उस पर शनिदेव की वक्रदृष्टि जरूर पड़ती है। शनिदेव न्यायाधीश हैं, जो कर्मों के आधार पर न्याय करते हैं। इसके बाद भी शनिदेव को क्रूर देवता माना जाता है। आमतौर पर लोग शनिदेव का नाम लेते ही डर जाते हैं। क्योंकि शनिदेव देवी-देवता और मनुष्य में बिना भेदभाव किए न्याय करते हैं।
देवों के देव महादेव ने शनिदेव को कर्मफल दाता और पूजनीय बनने का वरदान दिया था। लेकिन एक बार जब भगवान शंकर पर शनिदेव की वक्रदृष्टि पड़ी, तो वह भी वक्रदृष्टि से पीछा नहीं छुड़ा पाए थे। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको भगवान शिव पर शनिदेव की वक्री दृष्टि पड़ने की कथा के बारे में बताने जा रहे हैं।
सूर्य पुत्र हैं शनिदेव
बता दें कि न्याय के देवता शनिदेव भगवान सूर्य देव और माता छाया के पुत्र हैं। वहीं शनि देव मृत्यु के देवता यम के भाई हैं और शनिदेव को कर्मों का देवता माना जाता है। वहीं यम देव मृत्यु के बाद फैसला सुनाते हैं। शनिदेव का प्रिय पक्षी कौआ है और भगवान शिव ने शनिदेव को यह वरदान दिया था कि उनको ग्रहों में श्रेष्ठ माना जाएगा। वहीं पिता सूर्य देव की तरह शनिदेव की भी पूजा होगी। साथ ही महादेव ने यह भी वरदान दिया था कि शनिदेव न्याय के देवता और कर्मफल दाता कहलाएंगे।
जब महादेव पर पड़ी शनिदेव की वक्रदृष्टि