Karni Mata Temple: राजस्थान का अनोखा मंदिर है करणी माता मंदिर, भक्तों को दिया जाता था चूहों का झूठा प्रसाद

Jun 04, 2025
Astro Panchang
राजस्थान के बीकानेर जिले में मौजूद करनी माता मंदिर में भक्त दर्शन के लिए पहुंचते हैं। यह एक ऐसा मंदिर है, जो देशभऱ के भक्तों को हैरान कर देता है। राजस्थान के बीकानेर जिले में देशनोक गांव में स्थित करनी माता मंदिर अपनी अनोखी चीजों के लिए फेमस है। इस मंदिर में और कुछ नहीं बल्कि हजारों की संख्या में चूहे मौजूद हैं। जोकि मंदिर में रहते हैं। ऐसे में इस मंदिर में आने वाले हर भक्त इन चूहों को देखकर हैरान रह जाता है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि मंदिर में मौजूद इन चूहों से किसी को कोई दिक्कत या बीमारी नहीं होती है। वहीं मंदिर में चूहों का खाया प्रसाद भी खिलाया जाता है। साथ ही चूहों का स्पर्श किया पानी बीमार व्यक्तियों को पिलाया जाता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको करनी माता के मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं।
करणी माता की मंदिर
धार्मिक मान्यता के अनुसार, करनी माता को देवी दुर्गा का अवतार मानते हैं। वह एक लोकप्रिय महिला संत थीं, जिन्होंने 14वीं शताब्दी में इस स्थान पर अपना जीवन बिताया था। वह अपनी चमत्कारी चीजों और शक्तियों के लिए फेमस थीं। कहा जाता है कि उन्होंने कई तक तपस्या और सेवा का जीवन भी जिया। यहां के स्थानीय लोगों के मुताबिक करनी मां के वंशज मृत्यु के बाद चूहों का रूप ले लेते हैं और मां के साथ मंदिर में निवास करते हैं। वहीं उनके निधन के बाद श्रद्धालुओं ने उनकी मूर्ति स्थापित की और वहां पर मंदिर बनवा दिया। आज भी देशभर के लोग मंदिर में माता के दर्शन के लिए पहुंचते हैं।
मंदिर में रहते हैं हजारों चूहें
करनी माता मंदिर दुनिया में अपने आप अनोखा मंदिर है। इस मंदिर में हजारों की संख्या में चूहे रहते हैं और लोगों को इनका प्रसाद भी खिलाया जाता है। वहीं इनकी पूजा भी की जाती है। माना जाता है कि यह चूहे करनी माता के सौतेले बेटे और उनके वंशज का पुनर्जन्म है। जिनको मंदिर में 'काबा' कहते हैं। इनको यहां पर कोई भी नुकसान नहीं पहुंचा सकता है। मंदिर में सफेद चूहा दिख जाने पर उसको शुभ माना जाता है। माना जाता है कि सफेद चूहा दिखना माता रानी का खास आशीर्वाद होता है।