Famous Temple: कर्नाटक के रंगनाथस्वामी मंदिर का अनोखा है इतिहास, अनोखा पत्थर बताता है मनोकामना पूरी होगी या नहीं

Jun 11, 2025
Astro Panchang
अमरागिरि श्री गुड्डदा रंगनाथस्वामी मंदिर कर्नाटक के हसन जिले के चन्नरायपेटा तालुक के चिक्कोनहल्ली में है। यह मंदिर 12वीं सदी में बना था और जिसके कारण इसका धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व काफी ज्यादा है। श्री रामानुजाचार्य जो तमिलनाडु से निर्वासित होकर मेलुकोटे आए थे। अपनी यात्रा के दौरान रामानुजाचार्य चिक्कोनहल्ली में रुके थे। इस रात उनको एक खास आध्यात्मिक अनुभव हुआ। अगले दिन रामानुजाचार्य ने गांव वालों को बताया कि यह जगह भगवान विष्णु के लिए पवित्र है।
रामानुजाचार्य ने कहा कि यहां पर श्रीहरि विष्णु की मूर्ति स्थापित की जाए और फिर रोज उनकी पूजा की जाए। ऐसे में रामानुजाचार्य के निर्देश पर गांव वालों ने भगवान राम की धनुष बाण लिए हुए मूर्ति स्थापित की। इसकी नियमित पूजा करनी शुरूकर दी। इस मंदिर की कहानी बेहद दिलचस्प है, उसी तरह यहां पर एक चमत्कारी पत्थर है, जोकि बेहद खास है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको इस मंदिर और पत्थर के बारे में बताने जा रहे हैं।
ऐसे पहुंचे मंदिर
कर्नाटक के हसन जिले के चन्नरायपटना तालुक के चिक्कोनहल्ली गांव में अमरागिरि श्री गुड्डदा रंगनाथस्वामी मंदिर स्थित है। इस मंदिर तक पहुंचने के लिए आपको हसन या चन्नरायपटना पहुंचना होगा। जोकि रेल मार्ग और सड़क मार्ग से कनेक्टेड है। वहीं अगर आप बेंगलुरू से आ रहे हैं, तो आपको करीब 160 किमी की दूरी तय करनी होगी। जिसको आप बस, ट्रेन या फिर कार से 3-4 घंटे में तय कर सकते हैं। चन्नरायपटना या हसन से आप टैक्सी या लोकल गाड़ी की मदद से चिक्कोनहल्ली पहुंच सकते हैं।
मंदिर की कहानी