Maa Kamakhya Mantra: Kamakhya Beej Mantra में है गजब का आकर्षण, Love Life में Success के लिए करें ये जाप

Jan 13, 2026
Astro Panchang
मां कामाख्या देवी शक्ति की सबसे पूजनीय रूपों में से एक हैं। मां कामाख्या असीम आध्यात्मिक शक्ति और तंत्र साधना से जुड़ी देवी हैं। मां कामाख्या की दिव्य ऊर्जा का आह्वान इच्छाओं की पूर्ति, आध्यात्मिक उन्नति और समस्याओं के समाधान के लिए किया जाता है। असम में पवित्र कामाख्या मंदिर है। असम में स्थित कामाख्या मंदिर तंत्र साधना का एक प्रसिद्ध केंद्र है और यह 51 शक्तिपीठों में से एक है। मां कामाख्या की पूजा और मंत्र जाप करने से व्यक्ति अपने जीवन की चुनौतियों का प्रभावी ढंग से समाधान कर सकते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कामाख्या देवी के मंत्र का महत्व और जप विधि के बारे में बताने जा रहे हैं।
प्रणाम मंत्र
कामाख्ये कामसम्पन्ने कामेश्वरि हरप्रिये ।
कामनां देहि मे नित्यं कामेश्वरि नमोऽस्तु ते ॥
बीज मंत्र
'क्लीं क्लीं कामाख्या क्लीं क्लीं नमः'
कैसे करें जाप
मां कामाख्या के इस मंत्र का रोजारा सुबह स्नान आदि करने के बाद पूजा स्थान पर बैठकर 3 माला जप करना चाहिए। मंत्र जाप शुरू करने से पहले मां कामाख्या का मन में स्मरण करना चाहिए और कृपा व आशीर्वाद पाने के लिए अरदास लगाना चाहिए। लगातार 41 दिनों तक इस मंत्र का जाप करने से व्यक्ति के जीवन में सुख-शांति और समृद्धि आने लगती है।