Kailash Mansarovar Yatra: जून से शुरू हो रही कैलाश मानसरोवर यात्रा, यहां जानिए आसान रूट

Jun 02, 2025
Astro Panchang
जून 2025 से सिक्कम में नाथुला पास से पवित्र कैलाश मानसरोवर यात्रा शुरू होने वाली है। कुछ समय पहले विदेश मंत्रालय ने एक प्रेस रिलीज जारी की थी, जिसमें बताया गया था कि भारत और चीन 2025 में कैलाश मानसरोवर की पवित्र यात्रा फिर से शुरू करने की अनुमति दी है। जोकि शिव भक्तों के लिए काफी बड़ी खुशखबरी है। कोविड 19 महामारी के बाद से यह यात्रा बंद कर दी गई थी। लेकिन अब करीब 5 साल बाद फिर ये यह यात्रा शुरू होने जा रही है। ऐसे में अगर आप भी कैलाश मानसरोवर की यात्रा करना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कैलाश मानसरोवर यात्रा के रूट के बारे में बताने जा रहे हैं।
मानसरोवर यात्रा का रूट
सिक्किम के लिपुलेख पास के रास्ते के अलावा नाथुला मार्ग से भी कैलाश मानसरोवर यात्रा हो सकती है। साल 2015 में इस मार्ग को खोला गया था। यह एक छोटा और आसान रास्ता है। ऐसे में तीर्थयात्री सिक्किम की राजधानी गंगटोक में भारत-चीन सीमा पार करके अपनी यात्रा शुरू करते हैं। फिर वह पवित्र झील मानसरोवर की तरफ बढ़ते हैं, जहां से हिंदुओं, बौद्धों और जैनियों के लिए पवित्र आध्यात्मिक स्थल कैलाश पर्वत की परिक्रमा करते हैं। उत्तराखंड, दिल्ली और सिक्किम राज्य सरकारों के सहयोग से कैलाश मानसरोवर की यात्रा आयोजिक की जाती है। इसमें भारत-तिब्बत सीमा पुलिस का भी सहयोग होता है।
नाथुला मार्ग
यदि आप इस तीर्थयात्रा के लिए नाथुला मार्ग चुनते हैं, तो सिक्किम सरकार का कहना है कि दो केंद्र स्थापित किए जांएगे। एक केंद्र 16वें मीट पर और दूसरा हूंग झील के बगल में होगा। यह केंद्र यात्रियों को स्वास्थ्य सेवाएं, सुरक्षित रूप से आवास और अन्य आवश्यक सुविधाएं प्रदान करेंगे। वहीं अगर आप भी कैलाश मानसरोवर की यात्रा के लिए इसी मार्ग से आने का प्लान कर रहे हैं, तो इस मार्ग के बारे में पूरी जानकारी जरूर रखें।