July Vrat And Festival List: July 2026 में रहेगी धर्म-कर्म की धूम, Jagannath Rath Yatra से शुरू होगा Sawan का महीना

Jul 02, 2026
Astro Panchang
हिंदू धर्म में हर महीने का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व माना जाता है। वहीं जुलाई 2026 का महीना इस दृष्टि से खास है। जुलाई 2026 का महीना कई प्रमुख व्रत, त्योहारों और धार्मिक आयोजनों से भरा है। इस महीने में आषाढ़ और श्रावण जैसे पवित्र महीने का संयोग बनने से भगवान विष्णु, शिव और, जगन्नाथ, गुरु पूर्णिमा और देवशयनी एकादशी जैसे कई महत्वपूर्ण पर्व पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाए जाएंगे।
इसी महीने से चातुर्मास की शुरूआत होगी। इस दौरान साधु-संत एक स्थान पर रहकर साधना करते हैं। वहीं श्रद्धालु दान-पुण्य, धर्म-कर्म और पूजा-पाठ का विशेष महत्व मानते हैं। ऐसे में अगर आप भी जुलाई के सभी व्रत एवं त्योहारों की सही तिथियां, महत्व और पूजा से जुड़ी जानकारी जानना चाहते हैं। तो यह आर्टिकल आपके लिए है। क्योंकि आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको जुलाई 2026 व्रत एवं त्योहारों के बारे में बताने जा रहे हैं।
जुलाई 2026 के प्रमुख व्रत एवं त्योहार
03 जुलाई - कृष्णपिंगल संकष्टी चतुर्थी
07 जुलाई - कालाष्टमी