Astrology Tips: अमावस्या पर बाल धोना अंधविश्वास या है कोई Religious Logic? जानें पूरा सच

Jun 17, 2026
Astro Panchang
हिंदू धर्म में किसी भी अमावस्या तिथि का विशेष महत्व होता है। वहीं साल में 12 अमावस्या तिथियां होती हैं और सभी तिथियों का अपना अलग-अलग महत्व होता है। माना जाता है कि अमावस्या तिथि पर पितरों की शांति के लिए कुछ विशेष उपाय किए जाते हैं। जिससे जातक के जीवन में शुभता बनी रहती है और पितृ दोषों से मुक्ति मिलती है। अमावस्या तिथि को लेकर कई नियम भी बनाए गए हैं। माना जाता है कि अगर आप इन नियमों का पालन नहीं करती हैं, तो आपके जीवन में कई समस्याएं भी आ सकती हैं।
अमावस्या पर इन नियमों का पालन न करने से पितृ दोष लग सकता है। वहीं इस तिथि को बाल धोने को लेकर भी कुछ नियम बनाए गए हैं। जिनका पालन जरूरी माना जाता है। मान्यता है कि किसी भी अमावस्या तिथि पर सुहागिन महिलाओं को बाल नहीं धोना चाहिए और इस दिन न ही बालों में तेल लगाना चाहिए। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि क्या सच में अमावस्या तिथि को बाल धोना शुभ नहीं माना जाता है।
अमावस्या पर बाल धोना अशुभ
धार्मिक मान्यता है कि कभी भी अमावस्या तिथि को बाल नहीं धोना चाहिए। इस दिन बाल धोना शुभ नहीं माना जाता है। अगर महिलाएं अमावस्या के दिन बाल धोती हैं, तो घर में कलह-कलेश होता है और धन हानि के भी योग बनते हैं। पैसा गलत जगह पर खर्च होने लगता है। वहीं अमावस्या को यदि कोई विवाहिता बाल धोती है, तो उसके मायके में समस्याएं आ सकती हैं। बाल धोने को लेकर फैले इस भ्रम की असली वजह बालों का टूटना माना जाता है। इसदिन बाल धोने से ज्यादा अशुभ बालों का टूटना माना जाता है।
जानिए क्या कहते हैं शास्त्र
शास्त्रों की बात की जाए, तो बाल धोने के कुछ नियमों में से एक नियम यह भी है कि अमावस्या तिथि को बाल नहीं धोना चाहिए। सुहागिन महिलाओं को खास तौर पर इस दिन बाल नहीं धोने चाहिए। क्योंकि बाल धोने के बाद सिंदूर लगाया जाता है और अमावस्या तिथि को बालों में सिंदूर भी नहीं लगाया जाता है। वहीं सुहागिन महिलाओं को अन्य कुछ दिनों में भी बाल धोने की मनाही होती है। जैसे गुरुवार, मंगलवार और शनिवार को बाल नहीं धोना चाहिए।