Hindu Temple: आने वाले समय में भारत को मिलेंगे ये 5 भव्य मंदिर, जानए क्या है इनकी खासियत

Jul 28, 2023
Astro Panchang
हमारे देश भारत को हमेशा के अपनी प्राचीन धरोहर के लिए जाना जाता है। बता दें कि आने वाले समय में देश को ऐसे कई नए और भव्य मंदिर मिलने जा रहे हैं। जो भारत देश की सभ्यता को और ज्यादा समृद्ध करने का काम करेंगे। आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए देश को मिलने वाले 5 नए और भव्य मंदिरों के बारे में बताने जा रहे हैं। जो आने वाले समय में हमारे देश की एक अलग पहचान बनाएंगे। आइए जानते हैं इन मंदिरों और इनकी खासियत के बारे में...
राम मंदिर, अयोध्या
हिंदू धर्म ग्रंथ में भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या के बारे में उल्लेख मिलता है। अयोध्यापति श्रीराम भगवान श्रीहरि विष्ण के अवतार माने जाते हैं और श्रीराम व्यापक रूप से पूजे जाने वाले हिन्दू राजा हैं। श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या में उनका एक भव्य मंदिर बना हुआ था। जिसे बाद में तोड़ दिया गया था। अब श्रीराम की जन्मभूमि पर फिर से भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है। 5 अगस्त 2020 को भूमि पूजन समारोह के बाद इसका सिविल निर्माण शुरू हो गया था। वहीं दिसंबर 2023 में भगवान राम के मंदिर के एक खंड का उद्घाटन कर उसे भक्तों के लिए खोल दिया जाएगा। वहीं भक्त भी इस मंदिर के खुलने का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
चंद्रोदय मंदिर, वृंदावन
वृंदावन का चंद्रोदय मंदिर विश्व का सबसे लम्बा मंदिर होगा। बता दें कि इस मंदिर की कुल लागत 300 करोड़ रुपए के आसपास है। इस्कोन बैंगलोर द्वारा बनाया जा रहा चंद्रोदय मंदिर सबसे महंगा मंदिर होगा। वर्ष भर में आने वाले विभिन्न तरह के धार्मिक पर्वों और त्योहारों को इस मंदिर में मनाया जाएगा। वहीं आने वाले समय में यह मंदिर हिंदूओं के लिए बड़ा धार्मिक स्थान होने वाला है। इस मंदिर के निर्माण के बार विश्वभर में वृंदावन अपनी एक अलग पहचान बनाएगा।