भगवान कृष्ण के भक्तों के लिए उडुपी को पवित्र स्थान माना जाता है। जैसे मथुरा है, उसी तरह से यह जगह भी मानी जाती है। उडुपी का कृष्ण मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। हर दिन यहां पर भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन और पूजन के लिए हजारों की संख्या में भक्त आते हैं।