4 Stairs Of Heaven: उत्तराखंड से हिमाचल तक, रावण की 4 'स्वर्ग सीढ़ियां' का रहस्य, क्या सच में पहुंचा जा सकता है स्वर्ग

Nov 27, 2025
Astro Panchang
पौराणिक कथाओं में लंकापति रावण को एक महान योद्धा और परम शिव भक्त के रूप में जाना जाता है। लेकिन रावण की एक इच्छा थी कि वह मनुष्यों के लिए सशरीर स्वर्ग जाने का रास्ता बना दें। जिससे किसी भी पुण्य कर्मों के बिना सीधे स्वर्ग मिल सके। इसके लिए रावण ने भगवान शिव की घोर तपस्या की थी और अमरता का वरदान मांगा। भगवान शिव ने वरदान देते हुए यह शर्त रखी कि अगर वह एक ही रात में पृथ्वी से स्वर्ग तक पांच सीढ़ियां बना देगा, तो उसको अमरता और स्वर्ग तक का मार्ग दोनों ही मिल जाएंगे।
लंकापति रावण ने पूरी लगन और मेहनत से यह काम शुरू किया था, लेकिन चौथी सीढ़ी बनाते-बनाते वह थककर सो गया। इस तरह से लंकापति रावण का सपना अधूरा रह गया। माना जाता है कि आज भी रावण द्वारा बनाई गई चार अधूरी सीढ़ियां मौजूद हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको रावण द्वारा बनाई गई स्वर्ग की सीढ़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं।
रावण द्वारा बनाई गई स्वर्ग की 4 सीढ़ियां
रावण द्वारा बनाई गई स्वर्ग की चार सीढ़ियां जिनको पौड़ी भी कहा जाता है, आज भारत के अलग-अलग हिस्सों में पूजनीय तीर्थ स्थल के रूप में फेमस है। पहली सीढ़ी उत्तराखंड के हरिद्वार में स्थित है, जिसको आज हम हर की पौड़ी के नाम से भी जानते हैं।
'पौड़ी' शब्द का अर्थ सीढ़ी होती है। धार्मिक मान्यता है कि रावण ने इस स्थान पर स्वर्ग तक जाने वाली पहली सीढ़ी का निर्माण किया था। आज यह गंगा नदी के तट पर स्थित एक प्रमुख घाट है। यहां पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु मोक्ष की कामना के साथ डुबकी लगाते हैं।