Famous Temple: Kerala से Karnataka तक, इन Famous Temples में क्यों है महिलाओं के प्रवेश पर सदियों पुरानी पाबंदी

Jun 12, 2026
Astro Panchang
आपको जानकर हैरानी होगी कि कुछ मंदिरों में महिलाओं का प्रवेश करना वर्जित माना जाता है। प्राचीन मान्यताओं, लोक परंपराओं और सदियों पुरानी रीति-रिवाजों की वजह से कुछ मंदिरों में महिलाओं का प्रवेश वर्जित माना जाता है। यह मंदिर सिर्फ पूजा स्थल ही नहीं बल्कि अपने आप में सदियों पुरानी भक्ति, शक्ति और रहस्यों से भरी कहानियों को समाहित किए हुए हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको देश के 5 ऐसे मंदिरों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पर आज भी महिलाओं के प्रवेश पर नो एंट्री है।
सबरीमाला मंदिर
केरल का सबरीमाला मंदिर भारत के सबसे फेमस तीर्थ स्थलों में से एक है। जहां भगवान अयप्पा के ब्रह्मचर्य से जुड़ी सदियों पुरानी मान्यताओं की वजह से महिलाओं के प्रवेश की मनाही है।
केरल का यह मंदिर दुनियाभर में भक्तों को अपनी ओर आकर्षित करता है। 41 दिनों का उपवास के दौरान जो भी भक्त उनकी गहन शक्ति और अनुशासन को दर्शाता है। हालांकि इस मामलों को लेकर कानूनी लड़ाई जारी है। लेकिन फिर भी आध्यात्मिक परंपरा मजबूत बनी है।
शनि शिंगणापुर मंदिर
महाराष्ट्र का शनि शिंगणापुर मंदिर भगवान शनि देव को समर्पित है। यहां पर गर्भ गृह में महिलाओं को प्रवेश की अनुमति नहीं है। क्योंकि मान्यताओं के मुताबिक शनि की शक्तिशाली ऊर्जा महिलाओं पर अलग तरह से असर दिखा सकती है।