Famous Temple: Jagannath Puri से Udupi तक, भारत के ये 10 Iconic Krishna Temples अपनी महिमा के लिए हैं दुनिया भर में मशहूर
Sep 01, 2026
Astro Panchang
पूरे देश में भगवान श्रीकृष्ण के अनगिनत मंदिर हैं। जहां पर आपको हर समय भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिलेगी। इनमें से कुछ मंदिर बेहद खास हैं। वहीं 04 सितंबर 2026 को पूरे देश में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इस बार 04 सितंबर 2026 को जन्माष्टमी का पर्व पड़ रहा है। ऐसे में अगर आप भी इस जन्माष्टमी भगवान श्रीकृष्ण के कुछ बेहद खास मंदिरों के दर्शन करने के बारे में सोच रही हैं। तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको भगवान श्रीकृष्ण के कुछ बेहद खास मंदिरों के बारे में बताने जा रहे हैं।
जगन्नाथ पुरी मंदिर
धार्मिक पुराणों में जगन्नाथ पुरी को धरती का बैकुंठ बताया गया है। जगन्नाथ मंदिर की महिमा सिर्फ देश ही नहीं बल्कि विदेश तक फैली है। पुरी में बना भगवान जगन्नाथ का मंदिर चार धामों में से एक है। यह मंदिर करीब 800 साल से ज्यादा पुराना है। इस मंदिर के शिखर पर लगा झंडा हमेशा हवा की विपरीत दिशा में लहराता है। वहीं जगन्नाथ मंदिर के शिखर पर एक सुदर्शन चद्र भी है। इस सुदर्शन चक्र को आप किसी भी दिशा से खड़े होकर देखेंगे, आपको लगेगा कि चक्र का मुंह आपकी ओर है।
प्रेम मंदिर
वृंदावन का प्रेम मंदिर भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित है। रात के समय भी यहां श्रद्धालुओं की भीड़ काफी ज्यादा होती है। प्रेम मंदिर की सजावट आकर्षण का केंद्र रहता है। रात के समय प्रेम मंदिर रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाता रहता है। वहीं रोशनी का रंग हमेशा बदलता रहता है।
इस्कॉन मंदिर
वृंदावन का इस्कॉन मंदिर भी बेहद फेमस है। इस मंदिर में राधा-कृष्ण की बेहद मनोहारी प्रतिमा है। जो भी इनकी प्रतिमा को देखता है, वह मंत्रमुग्ध हो जाता है। यह मंदिर कृष्ण-बलराम मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। साल 1975 में इस मंदिर को बनाया गया था। वृंदावन के इस्कॉन मंदिर में श्रद्धालु झूमते-गाते हुए प्रभु की भक्ति और आराधना करते हैं। इस मंदिर में दर्शन के लिए विदेशी श्रद्धालु भी भारी तादात में आते हैं।