Char Dham Yatra 2026: गंगोत्री में दर्शन की पहली शर्त 'पवित्रता', 'पंचगव्य' शुद्धि का नया नियम लागू

May 09, 2026
Astro Panchang
अक्षय तृतीया के पर्व से चारधाम यात्रा 2026 की शुरूआत हो चुकी है। इस यात्रा में लाखों की संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। इन दिनों उत्तराखंड की पवित्र धरती पर भक्तों का सैलाब उमड़ चुका है। गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट खलते ही भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। ऐसे में अगर आप भी इस बार चारधाम यात्रा पर जाने का मन बना रही हैं, तो आपको गंगोत्री धाम से जुड़ी यह जानकारी जरूर होनी चाहिए।
बता दें कि इस बार नियम में कुछ बदलाव हुए हैं। खासतौर पर पंचगव्य से जुड़ा नियम इस बार काफी चर्चा में है। ऐसे में बिना पूरी जानकारी के इस यात्रा पर निकलना सही नहीं होगा। इसलिए आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि इस बार कौन से नए नियम लागू किए गए हैं।
पंचगव्य वाला नियम
बता दें कि गंगोत्री मंदिर की देखरेख करने वाली श्री पंच गंगोत्री मंदिर समिति द्वारा यह फैसला लिया गया है। जिसमें बताया गया है कि मंदिर में प्रवेश करने वाले भक्तों को पंचगव्य लेना होगा। तो आइए जानते हैं कि इसको कैसे लेना है।
जानिए क्या होता है पंचगव्य
पंचगव्य पांच चीजों से मिलकर बनता है
गाय का दूध