Mahabharat Facts: महाभारत में अर्जुन की सास के बारे में कम लोग हैं वाकिफ, जानिए इन पात्रों का रहस्य

Jun 23, 2025
Astro Panchang
महाभारत काल का अपना इतिहास और हर एक पात्र की अलग कहानी है। वहीं महाभारत के कई पात्र ऐसे भी हैं, जिनके बारे में हम सभी बहुत अधिक नहीं जानते हैं। ऐसे ही पात्रों में अर्जुन की सास हैं। यही नहीं अर्जुन की द्रौपदी के अलावा अन्य तीन पत्नियां भी थीं। जिनका नाम सुभद्रा, उलूपी और चित्रांगदा था। हालांकि अर्जुन की पत्नियों के बारे में तो आप सबने से सुना होगा। लेकिन इन पत्नियों की माताओं और अर्जुन की सास के बारे में आप नहीं जानते होंगे। महाभारत में उन सभी का जिक्र मिलता है, लेकिन उनकी कई ऐसी बातें हैं, जिससे लोग अभी भी अंजान हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको महाभारत काल से जुड़े इस सभी पात्रों से जुड़ी कुछ खास बातों के बारे में बताने जा रहे हैं।
अर्जुन की सास
महाभारत ग्रंथ में धर्म, कर्म, न्याय और रिश्तों की जटिलता के बारे में अनगिनत बातें सामने आती हैं। इस महाकाव्य का हर एक पात्र अपना विशिष्ट स्थान और महत्व रखता है। वहीं इनके जीवन की कथाएं हमें जीवन की कई महत्वपूर्ण बातें सिखाती हैं। सर्वश्रेष्ठ धनुर्धर पांडवों में माने जाने वाले अर्जुन अपनी वीरता, पराक्रम और भगवान श्रीकृष्ण के अनन्या मित्र के रूप में जाने जाते हैं। अर्जुन की सभी पत्नियां द्रौपदी, सुभद्रा, उलूपी और चित्रांगदा के बारे में कई लोग जानते हैं। ऐसे में आज हम आपको अर्जुन की सास और पत्नियों की माताओं के बारे में बताने जा रहे हैं।
द्रौपदी की माता- महारानी पृषती
महाभारत काल का एक महत्वपूर्ण पात्र द्रौपदी थी। जोकि पांचाल देश के राजा द्रुपद की पुत्री थीं। पांचाली का नाम पांचों पांडवों के साथ हुआ था। जिनमें से अर्जुन प्रमुख थे। द्रौपदी स्वयंवर में अर्जुन विजय हुए थे। द्रौपदी के पिता का नाम राजा द्रुपद और उनकी पत्नी का नाम पृषती था। जोकि अर्जुन के सास-ससुर के रूप में जाने जाते थे। अर्जुन की पहली पत्नी द्रौपदी की मां महारानी पृषती एक शक्तिशाली और प्रतिष्ठित रानी थीं।