Hanuman Temple in Delhi: दिल्ली के इन 5 हनुमान मंदिर में दर्शन मात्र से पूरी होती है हर इच्छा, आप भी कर आएं दर्शन

Jun 09, 2025
Astro Panchang
वैसे तो भारत में हनुमान जी के कई मंदिर हैं और इन मंदिरों की अपनी मान्यता और आस्था है। मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित होता है। बहुत सारे लोग मंगलवार और शनिवार के दिन हनुमान मंदिर पूजा-अर्चना करते हैं। ऐसे में आज हम आपको दिल्ली के कुछ फेमस मंदिरों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पर भक्तों की भारी भीड़ लगती है। वहीं धार्मिक मान्यता यह भी है कि इन मंदिरों में दर्शन करने वाले भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। ऐसे में अगर आप भी दिल्ली में रहते हैं, तो आप इन फेमस मंदिरों के दर्शन के लिए जा सकते हैं।
हनुमान मंदिर कनॉट प्लेस
कनॉट प्लेस में स्थित यह मंदिर दिल्ली के ऐतिहासिक मंदिरों में से एक है। इस मंदिर का निर्माण महाभारत काल से माना जाता है। इस मंदिर का निर्माम महाराजा जय सिंह ने करवाया था। इस मंदिर की काफी मान्यता है। देशभर से हजारों की संख्या में भक्त इस मंदिर में दर्शन के लिए आते हैं।
हनुमान मंदिर करोल बाग
करोल बाग के व्यस्त इलाके में स्थित हनुमान मंदिर स्थानीय लोगों के लिए काफी महत्वपूर्ण है। इस मंदिर में हनुमान जी की 108 फीट हनुमान जी की मूर्ति है। इस मंदिर के दर्शन के लिए दूर-दूर से भक्त आते हैं। वहीं यह मंदिर संकट मोचन हनुमान धाम के रूप में जाना जाता है। साल 1994 में इस मंदिर का निर्माण शुरू हुआ था और इस मंदिर को बनने में करीब 13 साल लग गए थे।