नवरात्रि में मंगलवार को करें ये खास उपाय, प्रसन्न होंगे बजरंगबली और भर देंगे आपकी झोली

Oct 20, 2020
Astro Panchang
नवरात्रि पर्व की शुरुआत 17 अक्टूबर से हो चुकी है। शास्त्रों के मुताबिक नवरात्रि में माँ दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा करने से देवी प्रसन्न होती हैं और भक्तों की सभी मनोकामनाएँ पूरी करती हैं। नवरात्रि में नवदुर्गा के साथ संकटमोचन हनुमान की पूजा का विशेष महत्व है। शास्त्रों के मुताबिक बजरंगबली को माँ दुर्गा का परम भक्त और सेवक माना जाता है। माँ दुर्गा और हनुमान जी का माँ-बेटा का रिश्ता है इसलिए नवरात्रि में माता के साथ हनुमान जी की पूजा करने से माता प्रसन्न होती हैं। नवरात्रि में विशेष रूप से मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा करने से उत्तम फल की प्राप्ति होती है। मंगलवार के दिन हनुमान जी की उपासना करने से सभी शोक-रोगों से मुक्ति मिलती है और जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार नवरात्रि में कुछ खास उपाय करने से हनुमान जी की विशेष कृपा प्राप्त की जा सकती है। आज के इस लेख में हम आपको इन बेहद सरल लेकिन अचूक उपायों की जानकारी देंगे -
मंगलवार के दिन विशेष रूप से हनुमान जी की पूजा की जाती है। मंगलवार के दिन सुबह ब्रह्म मूर्हत में हनुमान जी का गंगाजल से अभिषेक करने से सभी तरह के पापों से मुक्ति मिलती है।
मंगलवार के दिन हनुमान चालीसा और सुंदरकाण्ड का पाठ करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में या घर पर हनुमान जी की प्रतिमा सामने रख कर हनुमान चालीसा का पाठ करने से हनुमान जी की कृपा प्राप्त होती है। मंगलवॉर के दिन ऋणमोचन का पाठ करने से सभी ऋणों से मुक्ति मिलती है।
इसे भी पढ़ें: किसी की बुरी नज़र हो सकती है आपकी परेशानियों का कारण, अपनाएं ये 7 अचूक उपाय
अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में मंगल दोष हो तो उसे मंगलवार के दिन हनुमान जी के साथ-साथ शिव जी की पूजा करनी चाहिए। मंगल दोष से मुक्ति पाने के लिए शिवलिंग पर मसूर की दाल और नौ गुलाब के फूल चढ़ाने से लाभ होता है।