शीतला सप्तमी का व्रत रखने से दूर होते हैं रोग, जानें शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

Aug 28, 2021
Astro Panchang
भाद्रपद मास में कई प्रमुख व्रत-त्यौहार पड़ते हैं। हिंदी पंचांग के अनुसार भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि को शीतला सप्तमी का व्रत रखा जाता है। इस बार यह व्रत 29 अगस्त (रविवार) को रखा जाएगा। इस दिन माता शीतला की पूजा की जाती है। स्कंद पुराण के अनुसार माता शीतला को स्वच्छता और आरोग्य की देवी कहा गया है। माँ शीतला रोगों से बचाने वाली देवी हैं इसलिए इस दिन माता शीतला का व्रत-पूजन करने से घर में सभी प्रकार के रोग दूर होते हैं। मान्यताओं के अनुसार, माता शीतला अपने एक हाथ में जल का कलश और दूसरे हाथ में झाडू, सूप और पत्ते सहित नीम की टहनी धारण किए रहती हैं। मां शीतला गधे की सवारी करती हैं। आज के इस लेख में हम आपको शीतला सप्तमी का शुभ मुहूर्त और पूजन विधि बताने जा रहे हैं -
शीतला सप्तमी व्रत शुभ मुहूर्त
सप्तमी तिथि प्रारंभ - 28 अगस्त को रात 8 बजकर 56 मिनट से
सप्तमी तिथि समाप्त - 29 अगस्त को 11 बजकर 25 मिनट तक
शीतला सप्तमी व्रत पूजा विधि:
इस दिन सुबह जल्दी उठकर घर की सफाई करें। इसके बाद स्नान करके स्वच्छ वस्त्र धारण करें।