Marriage Delay से हैं परेशान? Sawan Somwar में भगवान शिव और मां पार्वती की आराधना से बनेगा शुभ योग

Aug 29, 2026
Astro Panchang
कई बार लाख प्रयासों के बाद भी किसी भी काम में सफलता नहीं मिलती है। कई बार शादी होने में इतना देर होने लगती है कि उसका सही कारण नहीं समझ पाते हैं। माना जाता है कि कुंडली के 5 तत्वों में से जब वायु और अग्नि तत्व ज्यादा होता है, तो शादी में देर होती है। इसके अलावा मंगल दोष भी विवाह में समस्याएं पैदा कर सकता है।
लेकिन सावन के महीने में भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा से कई बिगड़े काम बन जाते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ ज्योतिषीय उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आप सावन के महीने में आजमा सकती हैं।
शिवलिंग पर चढ़ाएं जल
सावन के सोमवार को अगर आप शिवलिंग पर जल के साथ कच्चा दूध मिलाकर चढ़ाते हैं। इससे आपके जीवन में कई प्रभाव दिख सकते हैं।
भोलेनाथ को सावन में जल चढ़ाना एक प्रभावी उपाय होता है। इससे जातक की सभी मनोकमाएं पूरी होती हैं। लेकिन अगर शादी में किसी तरह की रुकावट आ रही है। तो सावन के हर सोमवार को शिवलिंग पर जल जरूर चढ़ाना चाहिए। इस उपाय को करने से सुयोग्य और शादी के जल्द योग बनेंगे।