Mangalwar ke Upay: मंगलवार को इस स्त्रोत का पाठ करने से कभी नहीं सताएगी पैसों की तंगी, बरसेगी हनुमान जी की कृपा

Apr 22, 2025
Astro Panchang
हिंदू धर्म में मंगलवार का दिन हनुमान को समर्पित होता है। इस दिन विशेष रूप से हनुमान जी की पूजा-अर्चना और व्रत किया जाता है। ऐसे में अगर आप भी हनुमान जी की कृपा और आशीर्वाद पाना चाहते हैं तो आपको मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए। इस दिन हनुमान जी की पूजा के साथ चालीसा और स्त्रोत का पाठ भी करना चाहिए। इससे व्यक्ति को धन-संबंधी परेशानियों से मुक्ति मिल सकती है। वहीं इस स्त्रोत का पाठ करना काफी लाभकारी माना जाता है।
मंगलवार के दिन ऋण मोचन मंगल स्तोत्र के पाठ करने से व्यक्ति को हनुमान जी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। वहीं इस स्त्रोत का पाठ करने से व्यक्ति को कर्ज की समस्या से भी राहत मिल सकती है। क्योंकि हनुमान जी को संकटमोचन के नाम से भी जाना जाता है। ऐसे में वह अपने भक्तों की सभी संकट दूर करते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको ऋण मोचन मंगल स्तोत्र के बारे में बताने जा रहे हैं।
ऋण मोचन मंगल स्तोत्र
मङ्गलो भूमिपुत्रश्च ऋणहर्ता धनप्रदः।
स्थिरासनो महाकयः सर्वकर्मविरोधकः।।