Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर इस मुहूर्त में खरीदें सोना, घर आएगी सुख-समृद्धि

Apr 18, 2026
Astro Panchang
अक्षय तृतीया एक बहुत ही शुभ पर्व है। इस पर्व को पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है। हर साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को यह पर्व मनाया जाता है। इस बार आज यानी की 19 अप्रैल 2026 को अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन लोग भगवान गणेश, मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा करने की सलाह देते हैं। वहीं आज के दिन यानी की अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है। तो आइए जानते हैं इस दिन सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त क्या है।
अक्षय तृतीया 2026 तिथि और समय
तृतीया तिथि की शुरूआत- 19 अप्रैल 2026, सुबह 10:49 बजे
तृतीया तिथि की समाप्ति- 20 अप्रैल 2026, सुबह 7:27 बजे
अक्षय तृतीया पूजन मुहूर्त- 10:49 बजे से 12:20 बजे तक
सोना खरीदने का शुभ समय
अक्षय तृतीया के मौके पर पूरा दिन सोना खरीदने का शुभ समय सुबह 10:49 मिनट से लेकर अगले दिन यानी की 20 अप्रैल 2026 की सुबह 05:51 मिनट तक है।