Annamalaiyar Temple: दक्षिण भारत का फेमस मंदिर है अन्नामलाईयार मंदिर, आप भी कर आएं दर्शन

Mar 10, 2025
Astro Panchang
भारत एक ऐसा देश है, जहां पर हर 5 किमी में पवित्र और फेमस मंदिर मिल जाएंगे। इसलिए भारत को कई लोग मंदिरों के घर के नाम से भी जानते हैं। मंदिरों के अलावा कई फेमस, प्राचीन और पवित्र शिव मंदिर भी हैं। भारत में पूर्व से लेकर पश्चिम तक और उत्तर से लेकर दक्षिण तक कई फेमस शिव मंदिर हैं। जहां पर दर्शन के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। बता दें कि दक्षिण भारत में स्थित अन्नामलाईयार एक ऐसा शिव मंदिर है, जो काफी ज्यादा फेमस और प्राचीन है। बताया जाता है कि जो भी भक्त इस मंदिर में सच्चे मन से पहुंचता है, उसकी सभी मुरादें पूरी होती हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको दक्षिण भारत में स्थित अन्नामलाईयार मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं।
अन्नामलाईयार मंदिर
अन्नामलाईयार मंदिर तमिलनाडु के तिरुवन्नामलाई जिले के तिरुवन्नामलाई शहर में स्थित है। इस मंदिर को लोग अरुणाचलेश्वर मंदिर के नाम से भी जानते हैं।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक यह मंदिर तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई से करीब 196 किमी दूर है। यह मंदिर पुडुचेरी से करीब 111 और सलेम से करीब 169 किमी दूर स्थित है।
अन्नामलाईयार मंदिर का इतिहास