Astrology Tips: शनि अमावस्या पर सूर्य ग्रहण का अद्भुत संयोग, जानिए क्या करें और क्या नहीं

Mar 29, 2025
Astro Panchang
ज्योतिष शास्त्र में 29 मार्च 2025 की तारीख को बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। क्योंकि इस दिन साल का पहला सूर्य ग्रहण लग रहा है, तो वहीं इस दिन शनि अमावस्या भी पड़ रही है। ऐसे में 29 मार्च 2025 को सूर्य ग्रहण और शनि अमावस्या का दुर्लभ संयोग बन रहा है। धार्मिक मान्यता है कि शनि अमावस्या पर शनि देव का प्रभाव रहता है। तो वहीं यह दिन शनि की ढैय्या और साढ़े साती जैसे दोषों से मुक्ति पाने के लिए काफी शुभ माना जाता है। आज यानी की 29 मार्च दोपहर 02:20 मिनट से साल का पहला सूर्य ग्रहण लग रहा है, जोकि शाम 06:16 मिनट पर समाप्त होगा। तो ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए आपको बताने जा रहे हैं कि शनि अमावस्या और सूर्य ग्रहण के दौरान किन कामों को करने से बचना चाहिए औऱ कौन से काम करना शुभ माना जाता है।
भूलकर भी न करें ये काम
इस दिन जानवरों को भूलकर भी कष्ट नहीं पहुंचाना चाहिए।
इस दिन बड़े-बुजुर्गों का अपमान न करें, वरना जातक पर शनिदेव का प्रकोप बढ़ सकता है।
सूर्य ग्रहण और शनि अमावस्या पर चोरी, नशा और बुरे कर्म नहीं करने चाहिए।
सूर्य ग्रहण के दौरान शुभ कार्यों को करने की मनाही होती है। इसलिए इस दिन मांगलिक कार्य नहीं करना चाहिए।
ग्रहण काल के दौरान मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाते हैं, इसलिए भगवान की मूर्ति नहीं छूनी चाहिए।