Famous Temple: गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है जयपुर के अक्षऱधाम मंदिर का नाम, शानदार है इसका इतिहास

Jul 24, 2023
Astro Panchang
जयपुर में स्थित स्वामीनारायण अक्षऱधाम मंदिर अपनी शानदार मूर्तियों और सुंदर वास्तुकला के लिए फेमस है। यह मंदिर पर्यटकों का लोकप्रिय स्थान होने के साथ ही आस्था का भी केंद्र है। बता दें कि अक्षऱधाम मंदिर स्वामीनारायण को समर्पित है। दुनिया के सबसे बड़े हिंदू मंदिर परिसर के रूप में स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको इस मंदिर से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में बताने जा रहे हैं।
सांस्कृतिक विरासत
स्वामीनारायण अक्षऱधाम मंदिर में आपको दीवारों पर नक्काशी, सुंदर मूर्तियां और मंदिर के बाहरी हिस्से में विशाल पेंटिंग बनी हुई हैं। इतना ही नहीं यह मंदिर भारतीय वास्तुकल, सांस्कृतिक विरासत और हिंदू देवताओं की मूर्तियों की वास्तविक झलक दिखाता है। हर साल इस मंदिर में भगवान नारायण के दर्शन करने के लिए लाखों की संख्या में भक्त जयपुर पहुंचते हैं। अक्षरधाम मंदिर हरे-भरे पेड़ों और झरनों से घिरा हुआ है।
मंदिर का निर्माण
श्रीहरि नारायण को समर्पित अक्षरधाम मंदिर 10वीं-20वीं शताब्दी के बीच बनवाया गया था। हालांकि वैसे तो जयपुर में कई धार्मिक स्थल हैं। लेकिन अक्षऱधाम मंदिर की सुंदरता बेहद खास है। स्वामीनारायण का यह मंदिर उन लोगों में भक्ति की भावना पैदा करता है, जो इस पवित्र मंदिर में दर्शन करने आते हैं। आपको बता दें कि मंदिर में स्थापित भगवान विष्णु की मूर्ति को सोने और चांदी के गहनों से सुसज्जित किया गया है। पवित्रता, शांति और भक्ति के साथ ही सनातन धर्म को बढ़ावा देने के लिए इस मंदिर को बनाया गया है।