उगते सूर्य को जल में ये 5 चीजें मिलाकर दें अर्घ्य, होगा लाभ ही लाभ

Jan 27, 2022
हिंदू धर्म में सूर्य को अर्घ्य देने को परंपरा वैदिक काल से चली आ रही है। ज्यादातर लोग सुबह पूजा पाठ करने के बाद सूर्य को अर्घ्य देते हैं। मान्यताओं के अनुसार प्रतिदिन सूर्य को अर्घ्य देने से रोगों का नाश होता है और स्वास्थ्य और सुख में वृद्धि होती है।< ज्योतिषशास्त्र के अनुसार सूर्य को जल अर्पित करते समय पात्र में कुछ चीजों को मिला दिया जाए तो सूर्य देव के आशीर्वाद से जीवन में कभी भी किसी चीज की कमी नहीं होती है। आइए जानते हैं कि सूर्यदेव को अर्घ्य देते समय जल में किन चीज़ों को मिलाने से इसका लाभ और बढ़ जाता है
पुष्प
हिंदू धर्म में देवी देवता की पूजा में पुष्प के प्रयोग का भी बहुत महत्व है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य देवता को जल अर्पित करते समय जल के पात्र में पुष्प होने चाहिए। ऐसा करने से सूर्य देवता के आशीर्वाद से आपकी सभी कार्य संपन्न होंगे।
अक्षत
हिंदू धर्म में अक्षत को बहुत पवित्र माना गया है। देवी-देवता की पूजा और किसी भी शुभ काम में अक्षत का प्रयोग किया जाता है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार जल में चावल डालकर सूर्य को अर्घ्य देना बहुत शुभ होता है। माना जाता है कि ऐसा करने से जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।