Sheetala Ashtami 2024: मां शीतला की पूजा करने से मिलता है निरोगी काया का आशीर्वाद, इस दिन बासी खाने का लगाया जाता है भोग

Apr 02, 2024
Astro Panchang
शीतला अष्टमी को बसोड़ा भी कहा जाता है। हिंदू कैलेंडर के मुताबिक हर साल चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को बसोड़ा यानी की शीतला अष्टमी का पर्व मनाया जाता है। इस दिन मां शीतला की पूजा-अर्चना की जाती है। मां शीलता को इस दिन बासी खाने का भोग लगाया जाता है। मां शीतला के आशीर्वाद से व्यक्ति को रोगों से मुक्ति मिलती है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि शीतला अष्टमी के शुभ मुहूर्त और पूजन विधि के बारे में बताने जा रहे हैं।
बसोड़ा 2024
वैदिक पंचांग के मुताबिक 01 अप्रैल दिन सोमवार को रात 09:09 मिनट पर चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि की शुरूआत होगी। वहीं आज यानी की 02 अप्रैल को रात 08:08 मिनट पर इस तिथि का समापन होगा। उदयातिथि के अनुसार आज यानी 02 अप्रैल 2024 को शीतला अष्टमी का व्रत व पूजा की जाएगी।
शुभ मुहूर्त
आज यानी कि 02 अप्रैल को मां शीतला की पूजा के लिए 12 घंटे 30 मिनट का शुभ समय मिलेगा। बता दें कि सुबह 06:10 मिनट से लेकर शाम 06: 40 मिनट तक आप मां शीतला की पूजा कर सकते हैं।