Shravan Shivratri 2023: ऐसे करेंगे पूजा तो महादेव की बरसेगी कृपा, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Jul 15, 2023
Astro Panchang
सावन माह में सोमवार व्रत, सावन प्रदोष व्रत और सावन शिवरात्रि की तिथियों का विशेष महत्व होता है। सावन माह में भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति को सभी तरह के कष्टों से मुक्ति मिलती है और मनोकामना पूरी होती है। बता दें कि आज यानी की 15 जुलाई 2023 को सावन शिवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है। श्रावण शिवरात्रि का विशेष महत्व होता है। क्योंकि यह दिन भगवान भोलेनाथ को समर्पित होता है। श्रावण शिवरात्रि के मौके पर कांवड़िए शिवलिंग पर गंगाजल चढ़ाते हैं।
श्रावण शिवरात्रि के पर्व को बेहद शुभ माना जाता है। बता दें कि देशभर में श्रावण शिवरात्रि काफी धूमधाम से मनाई जाती है। सावन शिवरात्रि में शिवलिंग का जलाभिषेक करने से और पूरे महीने भगवान शिव की पूजा का समान पुण्यफल प्राप्त होता है। यही कारण है श्रावण शिवरात्रि का दिन एक पर्व की तरह मनाया जाता है। आइए जानते हैं सावन शिवरात्रि का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व के बारे में...
सावन शिवरात्रि तिथि और समय
चतुर्दशी तिथि की शुरूआति - 15 जुलाई 2023 से रात 08:32 मिनट तक
चतुर्दशी तिथि की समाप्ति - 16 जुलाई 2023 से रात 10:08 मिनट तक
निशिता काल मुहूर्त - 16 जुलाई 2023 सुबह 12.07 से 12.48 मिनट तक