कब से शुरू होगा पवित्र माघ माह, जानें इस महीने में पड़ने वाले प्रमुख व्रत और त्यौहार

Jan 18, 2022
हिंदू पंचांग के अनुसार साल का 11वां महीना 'माघ माह' प्रारंभ हो चुका है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार माघ महीने की शुरूआत 18 जनवरी 2022 यानी आज से हो गई है। पंचांग के अनुसार 16 फरवरी को माघ पूर्णिमा के साथ ही इस महीने का समापन होगा। हिंदू धर्म में माघ माह को बहुत ही पवित्र माना गया है। माघ के महीने में कई धार्मिक पर्व आते हैं। इस महीने में स्नान दान और पूजा पाठ का विशेष महत्व है।
माघ माह में पूजा-पाठ का विशेष महत्व
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार माघ के महीने में भगवान विष्णु की पूजा करना अत्यंत शुभकारी माना गया है। इस महीने में पूजा पाठ करने से भगवान प्रसन्न होते हैं और सुख-सौभाग्य, धन-संतान और मोक्ष प्रदान करते हैं। कहा जाता है कि माघ मास में ही युधिष्ठिर ने महाभारत युद्ध में वीरगति प्राप्त हुए अपने संबंधियों को सद्गति दिलाने के लिए कल्पवास किया था। यही वजह है कि माघ के महीने में कल्पवास किया जाता है।
माघ माह में पड़ने वाले पर्व
संकष्टी चतुर्थी - 21 जनवरी 2022
षटतिला एकादशी - 28 जनवरी 2022