पति की लंबी आयु, तरक्की और अच्छे स्वास्थ्य के लिए महिलाएं वट सावित्री व्रत करती हैं। इस दिन वट वृक्ष की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है और सावित्री व सत्यवान के प्रेम व त्याग को स्मरण किया जाता है। वट सावित्री का व्रत करने से वैवाहिक जीवन सुखमय रहता है।