Vat Purnima vrat 2025: 10 जून को किया जा रहा है वट पूर्णिमा का व्रत, जानिए पूजन विधि और मुहूर्त

Jun 10, 2025
Astro Panchang
हिंदू धर्म में वट सावित्री व्रत को नारी शक्ति, प्रेम और त्याग का प्रतीक माना जाता है। इस पर्व पर सभी महिलाएं अपनी पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य के लिए निर्जला व्रत करती हैं। इसके अलावा वट सावित्री व्रत पर वट वृक्ष की पूजा का विधान है। धार्मिक मान्यता है कि वट वृक्ष ब्रह्मा, विष्णु और महेश का वास होता है। इसलिए वट वृक्ष की उपासना से महिलाओं को सभी देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलता है। यह व्रत साल में दो बार रखा जाता है। जिसमें पहला व्रत ज्येष्ठ अमावस्या और दूसरा व्रत ज्येष्ठ माह पूर्णिमा तिथि पर रखा जाता है।
इस बार पहला वट सावित्री व्रत 26 मई 2025 को रखा जा चुका है। वहीं वट पूर्णिमा व्रत 10 जून को किया जा रहा है। हिंदू पंचांग के मुताबिक 10 जून की सुबह 11:35 मिनट पर ज्येष्ठ पूर्णिमा तिथि की शुरुआत हो रही है। वहीं अगले दिन यानी की 11 जून 2025 की दोपहर 01:13 मिनट पर इस तिथि की समाप्ति होगी। वहीं उदयातिथि के हिसाब से 10 जून 2025 को वट पूर्णिमा व्रत किया जा रहा है।
शुभ मुहूर्त
वट पूजा मुहूर्त: सुबह 8:52 से दोपहर 2:05 तक
स्नान और दान का समय: सुबह 4:02 से 4:42 तक
चंद्रोदय: शाम 6:45 बजे