Ugadi 2025: तेलुगु नववर्ष के आरंभ का पर्व है उगादि, जानिए इतिहास और मुहूर्त

Mar 30, 2025
Astro Panchang
हिंदू पंचांग के मुताबित उगादि पर्व तेलुगु नववर्ष का आरंभ माना जाता है। मुख्य रूप से यह पर्व तेलंगाना, कर्नाटक और आंध्रप्रदेश में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। उगादि का अर्थ है नए युग की शुरूआत। यह पर्व चैत्र माह में मनाया जाता है। पौराणिक मान्यता के अनुसार, उगादि पर भगवान ब्रह्मदेव ने सृष्टि की रचना की थी। इसलिए यह पर्व सृष्टि के प्रारंभ का प्रतीक भी माना जाता है। इस दिन घरों को आम के पत्तों से सजाया जाता है औऱ विशेष रूप से पूजा-अर्चना की जाती है।
बता दें कि उगादि पर विशेष रूप से उगादि पचड़ी बनाई जाती है। उगादि पचड़ी में 6 तरह का मीठा, खट्टा, कड़वा, तीखा, नमकीन और कसैला स्वाद होता है। यह 6 तरह के स्वाद जीवन के अलग-अलग अनुभवों का प्रतीक होते हैं। तो आइए जानते हैं कि उगादि पर्व कब मनाया जा रहा है। साथ ही पूजा विधि और महत्व के बारे में भी जानेंगे।
तिथि
हिंदू पंचांग के मुताबिक 29 मार्च 2025 की शाम 04:27 मिनट से प्रतिपदा तिथि की शुरूआत हुई थी। वहीं आज यानी की 30 मार्च की दोपहर 12:49 मिनट पर इस तिथि की समाप्ति होगी। ऐसे में उदयातिथि के हिसाब से 30 मार्च 2025 को उगादि पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन तेलुगु शक संवत 1947 भी शुरू होगा।
उगादी पूजा विधि